Move to Jagran APP

Lok Sabha Election Result: तो इस वजह से INDI गठबंधन को मिल रहा है स्पष्ट जनादेश, कांग्रेस नेता ने मतगणना से पहले किया बड़ा दावा

Lok Sabha Election Result लोकसभा चुनावी नतीजों को लेकर एनडीए और विपक्षी आई.एन.डी.आई. गठबंधन अलग-अलग दावे कर रहे हैं। इसी बीच शुक्रवार को कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दावा किया कि चार जून को आई.एन.डी.आई. गठबंधन को स्पष्ट और निर्णायक जनादेश मिलने जा रहा। इससे पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आई.एन.डी. आई. गठबंधन की जीत को लेकर बड़ा दावा किया।

By Agency Edited By: Piyush Kumar Published: Fri, 31 May 2024 04:21 PM (IST)Updated: Fri, 31 May 2024 04:21 PM (IST)
Lok Sabha Election Result: चुनावी रिजल्ट को लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बड़ा दावा किया है।(फोटो सोर्स: जागरण)

पीटीआई, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के रिजल्ट (Lok Sabha Election Result)  चार जून को आने वाले हैं। हालांकि, चुनावी नतीजों को लेकर एनडीए और विपक्षी आई.एन.डी.आई. अलग-अलग दावे कर रहे हैं। इसी बीच शुक्रवार को कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दावा किया कि चार जून को आई.एन.डी.आई. गठबंधन को स्पष्ट और निर्णायक  जनादेश मिलने जा रहा है।  

कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पिछले 72 दिनों में पूछे गए सवालों का संकलन जारी किया, जिसका शीर्षक '72 दिन, 272 सवाल, 0 जवाब? भाग मोदी भाग' है।

लोकसभा चुनाव अभियान को लेकर क्या बोले कांग्रेस नेता?

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और सुप्रिया श्रीनेत ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव अभियान काफी सकारात्मक था। ये राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा का ही परिणाम है कि लोकसभा चुनाव में आई.एन.डी.आई. गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलने जा रहा है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि इस साल 23 जनवरी को गुवाहाटी में राहुल गांधी ने पहली बार पांच न्याय - युवा न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय और हिस्सेदारी न्याय की घोषणा की थी।

जयराम रमेश ने कहा,"5 फरवरी को रांची में राहुल गांधी ने 'हिस्सेदारी न्याय' और इसके तहत पार्टी की गारंटी के बारे में बात की। 23 फरवरी को अंबिकापुर में गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 'किसान न्याय' के तहत गारंटी की घोषणा की।"

उन्होंने बताया कि 7 मार्च को बांसवाड़ा में खड़गे और गांधी ने 'युवा न्याय' गारंटी जारी की थी।  13 मार्च को धुले में गांधी ने 'नारी न्याय' की घोषणा की, जबकि खड़गे ने बेंगलुरु में 'श्रमिक न्याय' गारंटी की घोषणा की।

चुनावी परिणाम को लेकर खरगे ने क्या किया दावा?

इससे पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आई.एन.डी. आई. गठबंधन की जीत को लेकर बड़ा दावा किया।  उन्होंने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में इंडी गठबंधन बहुमत के आंकड़े 272 से ज्यादा सीटें लाने वाली है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अब रिपीट नहीं होगी।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha चुनाव परिणाम से पहले खरगे का बड़ा दावा, बताया INDI गठबंधन को मिलेंगी कितनी सीटें; किन राज्यों में कांग्रेस को होगा फायदा


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.