Move to Jagran APP

Lok Sabha Elections: 'राजनीति के लिए कांग्रेस ने किया देश का बंटवारा', संजय निरुपम ने पार्टी के घोषणापत्र पर किया कटाक्ष

कांग्रेस के पूर्व नेता संजय निरुपम ने कहा कि शुरू से ही कांग्रेस फूट डालो और राज करो में विश्वास रखती है। देश के विभाजन के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि जहां तक उनके घोषणापत्र का सवाल है कोई भी उनके घोषणापत्र को नहीं पढ़ता है इस बार उनके घोषणापत्र में कम्युनिस्ट मानसिकता का बहुत प्रभाव दिखता है।

By Agency Edited By: Sonu Gupta Updated: Mon, 22 Apr 2024 03:48 PM (IST)
Hero Image
राजनीति के लिए कांग्रेस ने किया देश का बंटवारा- संजय निरुपम। फोटोः एएनआई।

एएनआई, नई दिल्ली। संजय निरुपम ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी शुरू से ही फूट डालो और राज करो में भरोसा रखती है। पूर्व कांग्रेस नेता ने पार्टी पर देश को दो भागो में बांटने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब देश आजाद हुआ तो राजनीति के लिए इसे दो हिस्सों में बांट दिया गया। उन्होंने देश के विभाजन के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया।

कांग्रेस के घोषणापत्र पर किया कटाक्ष

पूर्व कांग्रेस नेता ने पार्टी के घोषणापत्र पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के घोषणापत्र को कोई भी नहीं पढ़ता है और इस बार उनके घोषणापत्र में कम्युनिस्ट मानसिकता का बहुत प्रभाव दिखता है। कांग्रेस के पूर्व नेता ने मल्लिकार्जुन खरगे को डिमेंशिया से पीड़ित बताया।

खरगे को है भूलने की बीमारी

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी शुरू से ही समाज को धर्म के नाम पर बांटती आई है और उसको लेकर राजनीति करती रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में कहा है कि सभी के प्रोपर्टी को जब्त कर लिया जाएगा और दोबारा से उसको बांटा जाएगा यह कम्युनिस्ट मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष खरगे को भूलने की बीमारी है।

यह भी पढ़ेंः क्या संजय निरुपम भाजपा में होंगे शामिल? अशोक चव्हाण ने कही बड़ी बात, पढ़ें इंटरव्यू की खास बातें

यह भी पढ़ेंः Neha Hiremath murder case: नेहा हीरेमथ के परिजनों से मिले JP Nadda, बताया दिल को झकझोर देने वाली घटना; CBI जांच की मांग