Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lok Sabha Election: 'असम में चाय बागान श्रमिकों की दिहाड़ी बढ़ाएगी कांग्रेस', जोरहाट में प्रियंका गांधी का रोड शो

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने असम के जोरहाट जिले में पार्टी के प्रत्याशी गौरव गोगोई के समर्थन में रोड शो किया। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी चरम पर हैलेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने हालिया साक्षात्कार में केवल दो बार इसका उल्लेख किया। केंद्र सरकार के विभागों में 30 लाख रिक्तियां हैं और कांग्रेस सत्ता में आती है तो इन पदों पर भर्ती करेगी।

By Agency Edited By: Nidhi Avinash Updated: Tue, 16 Apr 2024 11:45 PM (IST)
Hero Image
जोरहाट में प्रियंका गांधी का रोड शो (Image: ANI)

पीटीआई, तिताबोर। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में यदि विपक्षी गठबंधन विजयी होता है तो असम के चाय बागानों के श्रमिकों की दिहाड़ी बढ़ाई जाएगी। असम के जोरहाट जिले में पार्टी के प्रत्याशी गौरव गोगोई के समर्थन में रोड शो करने पहुंचीं प्रियंका ने कहा कि देश में बेरोजगारी चरम पर है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने हालिया साक्षात्कार में केवल दो बार इसका उल्लेख किया।

केंद्र सरकार के विभागों में 30 लाख रिक्तियां हैं और यदि कांग्रेस सत्ता में आती है तो इन पदों पर भर्ती करेगी।तिताबोर में भीड़ को संबोधित करते हुए प्रियंका ने दावा किया कि सत्ताधारी पार्टी संविधान बदलना चाहती है और ऐसा हुआ तो देश के आम लोग सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे।

कांग्रेस सरकार बनती है तो मजदूरी बढ़ाई जाएगी

प्रियंका ने कहा, 'दो तीन वर्ष पहले विधानसभा चुनाव में मैंने वादा किया था कि कांग्रेस सरकार बनती है तो मजदूरी बढ़ाई जाएगी, लेकिन आपने भाजपा को चुना और मजदूरी 250 के आसपास ही रह गई।'नागरिकता (संशोधन) अधिनियम 2019 के बारे में प्रियंका ने कहा कि यह पूरी तरह से ऐतिहासिक असम समझौते के विरुद्ध है। यह समझौता उनके पिता पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पहल के बाद हुआ था।

यह भी पढ़ें: '...TMC पिछले वर्षों की तरह रामनवमी समारोह का विरोध कर रही', PM मोदी ने बंगाल के बालुरघाट में ममता सरकार पर बोला हमला

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: 'बीजेपी को जिताना चाहती है कांग्रेस', पूर्व कांग्रेसी सीएम ने किया चौंकाने वाला दावा