Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

हिमाचल में CM पद की रेस में कई चेहरे, अंतिम फैसला आलाकमान ही लेगी; विधायक दल की बैठक से जुड़ी 10 बड़ी बातें

शुक्रवार को कांग्रेस मुख्यालय में हुई विधायक दल की बैठक हुई। बैठक में प्रस्ताव पास किया गया कि सीएम का नाम कांग्रेस आलाकमान तय करेंगे। हालांकि सीएम पद की रेस में कई नेता आगे चल रहे हैं। गौरतलब है कि पार्टी के मुताबिक CM पद का फैसला आलाकमान ही करेंगे।

By Jagran NewsEdited By: Piyush KumarUpdated: Fri, 09 Dec 2022 11:40 PM (IST)
Hero Image
कांग्रेस मुख्यालय में हुई विधायक दल की बैठक हुई। जानिए बैठक से जुड़ी 10 बड़ी बातें।

नई दिल्ली, जेएनएन। शुक्रवार को कांग्रेस मुख्यालय में हुई विधायक दल की बैठक हुई। बैठक में प्रस्ताव पास किया गया कि सीएम का नाम कांग्रेस आलाकमान तय करेंगे। राजीव शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस विधायक दल की आज हुई बैठक में सभी 40 विधायकों ने हिस्सा लिया और सभी ने सर्वसम्मति से राज्य का मुख्यमंत्री चुनने का फैसला पार्टी आलाकमान पर छोड़ने का प्रस्ताव पारित किया।

आइए जानते हैं बैठक से जुड़े 10 महत्वपूर्ण घटनाएं--

1- मुख्यमंत्री पद की रेस में प्रतिभा सिंह, मुकेश अग्निहोत्री और सुखविंदर सिंह सुक्खू का नाम सबसे आगे है। शुक्रवार को तीनों नेता अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक के लिए पार्टी कार्यालय पहुंच थे।

2- शक्रवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक दोपहर 3 बजे शुरू होने वाली थी, लेकिन इसमें देरी हुई क्योंकि कई विधायक पहले दूर-दराज के इलाकों से शिमला नहीं पहुंच पाए थे। उम्मीद की जा रही है कि विधायक दल के नेता को चुनने के लिए कांग्रेस प्रमुख को अधिकृत करते हुए एक प्रस्ताव पारित करेंगे कि कौन हिमाचल का अगला मुख्यमंत्री होगा।

3- हिमाचल प्रदेश कांग्रेस विधायक दल ने फैसला किया कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री पार्टी आलाकमान द्वारा तय किया जाएगा।

4- पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की विधवा प्रतिभा सिंह के समर्थकों ने प्रतिभा सिंह के लिए शक्ति प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कार को शिमला के एक पांच सितारा होटल के बाहर रोक दिया।

5- भूपेश बघेल और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को कांग्रेस ने पहाड़ी राज्यों में अपने केंद्रीय पर्यवेक्षकों के रूप में नियुक्त किया है और एक सर्वसम्मत उम्मीदवार खोजने का काम सौंपा गया है।

6-शुक्रावर को राज्य के कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला के साथ दो केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की।

7- प्रतिभा सिंह के बेटे ने पुष्टि की कि उनकी मां राज्य में मुख्यमंत्री पद के लिए दौड़ में हैं। उनके बेटे और शिमला ग्रामीण से कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया,'मैं सीएम पद की दौड़ में नहीं हूं, लेकिन मेरी मां मुख्यमंत्री पद की दावेदारों में से एक हैं।'

8- पार्टी के पूर्व राज्य प्रमुख सुक्खू और निवर्तमान विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री भी मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे आगे माने जा रहे हैं। मीडिया से बात करते हुए, कांग्रेस नेता सुक्खू ने कहा, 'मैं मुख्यमंत्री का उम्मीदवार नहीं हूं। मैं सिर्फ एक कांग्रेस कार्यकर्ता हूं और आलाकमान जो भी निर्णय लेगा, उसे स्वीकार किया जाएगा।'

9- कांग्रेस खुश है कि उसे राज्य में सरकार बनाने का अवसर मिल रहा है, राजीव शुक्ला ने कहा, 'पार्टी राज्य के लोगों को दी गई 10 गारंटियों को पूरा करने और बेहतर शासन प्रदान करने के लिए सब कुछ करेगी।'

10- कांग्रेस ने 68 विधानसभा सीटों में से 40 जीतकर पहाड़ी राज्य में भाजपा से सत्ता छीन ली। मतदान 12 नवंबर को हुआ था और नतीजे गुरुवार को घोषित किए गए।

यह भी पढ़ें: Himachal Pradesh: कांग्रेस विधायक दल की बैठक समाप्त, CM पर सस्पेंस बरकरार; आलाकमान लेंगे अंतिम फैसला