Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Mimicry Row: मिमिक्री मामले में प्रवेश वर्मा ने राहुल गांधी को कहा 'बंदर', संबित पात्रा बोले- 2024 में जनता करेगी घमंड का अंत

संबित पात्रा ने कहा कि देश याद रखेगा जब देश के उपराष्ट्रपति और संवैधानिक संस्था का माखौल बनाया जा रहा था तो शहजादा खड़े होकर वीडियो बना रहा था। भारत तोड़ने वालों का साथ लेकर भारत जोड़ने का स्वांग रचने वालों का मुख्य एजेंडा जोड़ना नहीं तोड़ना है। घमंडियों के घमंड का अंत 2024 में देश की जनता अवश्य करेगी।

By AgencyEdited By: Mohammad SameerUpdated: Thu, 21 Dec 2023 06:04 AM (IST)
Hero Image
मिमिक्री मामले में प्रवेश वर्मा ने राहुल गांधी को कहा 'बंदर' (फाइल फोटो)

पीटीआई, नई दिल्ली। भाजपा सांसदों ने मिमिक्री कांड की जमकर आलोचना की है। भाजपा के पश्चिमी दिल्ली से सांसद प्रवेश वर्मा ने अपना विरोध दर्ज करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी 'बंदर की तरह' कल्याण बनर्जी की मिमिक्री की रिकार्डिंग कर रहे थे।

उन्होंने उप राष्ट्रपति के अपमान के लिए विपक्षी आइएनडीआइए से माफी मांगने को कहा। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर पोस्ट डालकर कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि शर्मनाक तरीके से राज्यसभा के सभापति का अपमान कर लोकतांत्रिक परंपराओं पर दाग लगाया गया है।

संबित पात्रा ने भी साधा निशाना 

तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी का मिमिक्री वीडियो 'एक्स' पर शेयर करते हुए भाजपा नेता संबित पात्रा ने कहा, 'देश याद रखेगा जब देश के उपराष्ट्रपति और संवैधानिक संस्था का माखौल बनाया जा रहा था, तो 'शहजादा' खड़े होकर वीडियो बना रहा था। भारत तोड़ने वालों का साथ लेकर भारत जोड़ने का स्वांग रचने वालों का मुख्य एजेंडा, जोड़ना नहीं तोड़ना है। घमंडियों के घमंड का अंत 2024 में देश की जनता अवश्य करेगी।''

वहीं, पूर्व उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा कि राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और स्पीकर के पद संवैधानिक होते हैं और उनके सम्मान और शिष्टाचार को कभी कम नहीं करना चाहिए।

यह भी पढ़ेंः Kim Jong Warns Nuclear Attack: 'उकसाया तो दुश्मनों पर परमाणु हमला...', किम की चेतावनी से दहल उठी दुनिया