Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'मेरे भाई राजीव गांधी...', CM स्टालिन की गलती छिपाने के लिए DMK ने कर दिया एक और कांड

    Updated: Thu, 28 Aug 2025 04:35 PM (IST)

    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे राहुल गांधी की जगह राजीव गांधी बोल गए। डीएमके ने वीडियो एडिट करके गलती सुधारने की कोशिश की लेकिन भाजपा और विजय की पार्टी टीवीके ने इसे राजनीतिक मुद्दा बना दिया। मामला बिहार में मतदाता अधिकार रैली का है।

    Hero Image
    आईएनडीआईए द्वारा आयोजित इस रैली में शामिल होने पहुंचे थे स्टालिन (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में स्टालिन राहुल गांधी की जगह गलती से राजीव गांधी बोल जाते हैं। इस गलती को सुधारने के लिए स्टालिन की पार्टी डीएमके ने कोशिश भी की, लेकिन अब वह राजनीतिक विवाद का विषय बन गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा और अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके ने इस मुद्दे को लपक किया है और अब डीएमके बैकफुट पर है। मामला बिहार में आयोजित मतदाता अधिकार रैली का है। विपक्ष के गठबंधन आईएनडीआईए द्वारा आयोजित इस रैली में शामिल होने के लिए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन पहुंचे थे।

    वीडियो एडिट करने की हुई कोशिश

    इस दौरान जब स्टालिन बोलने के लिए मंच पर पहुंचे, तो उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत राहुल गांधी और कार्यक्रम के अन्य आयोजकों का नाम लेते हुए की। लेकिन इस दौरान स्टालिन से एक चूक हो गई। उन्होंने राहुल गांधी की जगह गलती से राजीव गांधी बोल दिया। गलती यहीं संभाल ली जाती, तो शायद बात कुछ और होती।

    लेकिन इसके बाद इसे सुधारने का एक बेतुका प्रयास हुआ। डीएमके ने वीडियो को शेयर करते हुए उसे एडिट किया और पैच में राहुल की जगह राजीव गांधी सुनाने की कोशिश की। इस बेढंगे पैच को स्पष्ट रूप से पहचाना जा सकता था। बस यहीं से विवाद शुरू हो गया। भाजपा के पूर्व तमिलनाडु अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने दोनों वीडियो को एक साथ शेयर कर स्टालिन पर निशाना साधा।

    भाजपा ने कहा कि कागज पर पढ़कर गलत नाम बोलना अलग बात है, लेकिन इसे ठीक करने की बेकार कोशिश और भी ज्यादा चौंकाने वाली है। टीवीके ने भी स्टालिन की गलती का मजाक उड़ाया। हालांकि अभी तक स्टालिन या उनकी पार्टी की तरफ से इस पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

    यह भी पढ़ें- बिहार दौरे पर स्टालिन, भाजपा ने घेरा; अन्नामलाई ने द्रमुक नेताओं के बिहार विरोधी रुख की खोली पोल