Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Modi Surname Case: राहुल गांधी को SC से राहत मिलने पर BJP ने कसा तंज, कहा- इससे तो बच गए लेकिन कब तक

मानहानि मामले में राहुल गांधी की सजा पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाने के बाद भाजपा ने कहा कि संसद फिलहाल कुछ नरमी बरत सकती है लेकिन कांग्रेस नेता अभी भी मुश्किल में हैं क्योंकि उनके खिलाफ कई अन्य आपराधिक मानहानि के मामले लंबित हैं।लोकसभा अध्यक्ष अब स्वयं उनकी सदस्यता बहाल कर सकते हैं या गांधी एक सांसद के रूप में अपनी स्थिति बहाल करने की मांग कर सकते हैं।

By AgencyEdited By: Sonu GuptaUpdated: Fri, 04 Aug 2023 09:49 PM (IST)
Hero Image
राहुल गांधी को SC से राहत मिलने पर BJP ने कसा तंज। फाइल फोटो।

नई दिल्ली, पीटीआई। मानहानि मामले में राहुल गांधी की सजा पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाने के बाद भाजपा ने शुक्रवार को कहा कि संसद फिलहाल कुछ नरमी बरत सकती है लेकिन कांग्रेस नेता अभी भी मुश्किल में हैं क्योंकि उनके खिलाफ कई अन्य आपराधिक मानहानि के मामले लंबित हैं। लोकसभा अध्यक्ष अब स्वयं उनकी सदस्यता बहाल कर सकते हैं या गांधी एक सांसद के रूप में अपनी स्थिति बहाल करने की मांग कर सकते हैं।

भाजपा ने साधा निशाना

भाजपा आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने एक ट्वीट कर राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भले ही इससे बच गए हों, लेकिन कब तक? इससे पहले एक मौके पर सुप्रीम कोर्ट ने भी उन्हें गलत तरीके से एक टिप्पणी के लिए जिम्मेदार ठहराने के लिए उनकी खिंचाई की थी।

अभी भी कई हाई प्रोफाइल मामला लंबित

साथ ही ट्वीट में कहा कि इसके अलावा, राहुल गांधी के खिलाफ कई अन्य आपराधिक मानहानि के मामले भी लंबित हैं, जिनमें स्वतंत्रता सेनानी के परिवार द्वारा दायर वीर सावरकर पर कीचड़ उछालने का हाई प्रोफाइल मामला भी शामिल है।

सोनिया गांधी पर साधा निशाना

मालवीय ने सोनिया गांधी पर भी निशाना साधा और कहा कि नेशनल हेराल्ड घोटाले में राहुल गांधी भी अपनी मां सोनिया गांधी के साथ आरोपित हैं और फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। इनमें से किसी में भी दोषी पाए जाने पर उसे फिर से अयोग्य ठहराया जा सकता है।

इन लोगों को भी करना पड़ा है अयोग्यता का सामना

उन्होंने कहा कि हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि लालू प्रसाद, जे जयललिता जैसे दिग्गज नेताओं को दोषी ठहराए जाने के बाद अयोग्यता का सामना करना पड़ा है। राहुल गांधी यहां मुश्किल में हैं, लेकिन फिलहाल संसद कुछ ढिलाई बरत सकती है।