Modi Surname Case Updates: 'आज नहीं तो कल सच्चाई की जीत होती है', सजा पर रोक के बाद मीडिया से बोले राहुल गांधी
Modi Surname Case Live Updates कांग्रेस नेता Rahul Gandhi को Supreme Court से राहत मिलने के बाद पार्टी में खुशी की लहर है। मोदी सरनेम मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राहुल को मिली दो साल की सजा पर फिलहाल रोक लगा दी है। कांग्रेस नेताओं ने फैसले पर खुशी जताई है। प्रियंका गांधी ने कहा की माननीय उच्चतम न्यायालय को न्यायपूर्ण फैसला देने के लिए धन्यवाद।
नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। मोदी सरनेम मामले में फंसे राहुल गांधी के लिए शुक्रवार को राहत भरी खबर आई। सुप्रीम कोर्ट ने राहुल को मिली दो साल की सजा पर फिलहाल रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राहुल की सांसदी बहाली का रास्ता साफ हो गया है। साफ है कि राहुल 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ पाएंगे।
राहुल गांधी की सजा पर रोक के बाद कांग्रेस नेताओं में खुशी की लहर है। कांग्रेस कार्यकर्ता मिठाई बांटकर जश्न मना रहे हैं। कांग्रेस के अलग-अलग राज्यों में स्थित दफ्तरों में भी अदालत के फैसले के बाद जश्न मनाया जा रहा है।
सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?
अदालत ने कहा कि निचली अदालत के न्यायाधीश द्वारा अधिकतम सजा देने का कोई कारण नहीं बताया गया है, अंतिम फैसला आने तक दोषसिद्धि के आदेश पर रोक लगाने की जरूरत है। कोर्ट ने कहा कि ट्रायल कोर्ट के आदेश के प्रभाव व्यापक हैं। इससे न केवल राहुल गांधी का सार्वजनिक जीवन में बने रहने का अधिकार प्रभावित हुआ, बल्कि उन्हें चुनने वाले मतदाताओं का अधिकार भी प्रभावित हुआ।
राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मिलने पहूंचे राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मिलने राजद सांसद मीसा भारती के आवास पहुंचे हैं। मालूम हो कि सुप्रीम कोर्ट ने मोदी उपनाम टिप्पणी मानहानि मामले में राहुल गांधी की सजा पर रोक लगा दी है।
#WATCH | Delhi | Congress leader Rahul Gandhi arrives at the residence of RJD MP Misa Bharti to meet RJD chief Lalu Prasad Yadav. pic.twitter.com/o69TlGBicz
— ANI (@ANI) August 4, 2023
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के समर्थन में निकाल मर्चा
सुप्रीम कोर्ट द्वारा मोदी उपनाम मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने के बाद केरल के वायनाड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में मार्च निकाला। कांग्रेस नेता राहुल गांधी साल 2019 के आम चुनाव में वायनाड संसदीय क्षेत्र से सांसद चुने गए थे।
#WATCH | Kerala | Congress workers in Wayanad carry out a march in support after the Supreme Court stayed the conviction of Congress leader Rahul Gandhi in 'Modi' surname defamation case today.
— ANI (@ANI) August 4, 2023
He was elected as an MP from the Wayanad Parliamentary constituency in the 2019… pic.twitter.com/W5oTW6WE15
राहुल गांधी के खिलाफ सभी साजिशें नाकामः अधीर रंजन चौधरी
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि आज पूरा देश जानता है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बेबुनियाद तथ्यों पर फंसाया गया है। उनके खिलाफ सभी साजिशें नाकाम हो गई हैं। यह पूछे जाने पर कि राहुल गांधी लोकसभा में उनके साथ कब नजर आएंगे, जिसपर उन्होंने कहा कि हम यही उम्मीद कर रहे हैं।
अयोग्यता का नहीं पड़ा था राहुल गांधी पर प्रभावः गुलाम नबी आजाद
डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को राहत मिलने के बाद कहा कि राहुल गांधील की अयोग्यता का उन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा था। उन्होंने कहास, "अच्छी बात है...उनकी अयोग्यता का उन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा था। वे अभी भी वही काम कर रहे थे जो वे पहले सांसद के रूप में कर रहे थे।
#WATCH | On Supreme Court staying conviction of Rahul Gandhi in 'Modi' surname remark defamation case, Democratic Progressive Azad Party Chairman Ghulam Nabi Azad says, "It's a good thing...There was no effect of his disqualification. He was doing the same job which he was doing… pic.twitter.com/sOuTmXhtd5
— ANI (@ANI) August 4, 2023
SC का हस्तक्षेप स्वागत योग्यः CM अरविंद केजरीवाल
सुप्रीम कोर्ट द्वारा मोदी उपनाम टिप्पणी मानहानि मामले में राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सर्वोच्च न्यायालय के हस्तक्षेप का स्वागत किया है। उन्होंने कहा, "मैं राहुल गांधी के खिलाफ अन्यायपूर्ण मानहानि मामले में सर्वोच्च न्यायालय के हस्तक्षेप का स्वागत करता हूं। यह भारतीय लोकतंत्र और न्यायिक प्रणाली में लोगों के विश्वास को मजबूत करता है।" मुख्यमंत्री ने इस दौरान राहुल गांधी और वायनाड के लोगों को बधाई दी है।
I welcome Hon’ble Supreme Court's intervention in an unjust defamation case against Rahul Gandhi ji. It reinforces people's trust in Indian democracy and the judicial system.
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 4, 2023
Congratulations to him and to the people of Wayanad
फिर से चलेगी सवालों की आंधीः अभिषेक मनु सिंधवी
अभिषेक मनु सिंधवी ने कहा कि राहुल गांधी जब वापस संसद में लौटेंगे तो फिर से सवालों की आंधी चलेगी। उन्होंने कहा कि अब हम संसद में बड़ी उत्सुकता के साथ जनता से जुड़े मुद्दों पर राहुल गांधी की बुलंद आवाज सुनने को तैयार हैं।
देखना है कब होता है राहुल गांधी की सदस्यता बहालः खरगे
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि राहुल गांधी को 24 घंटे के भीतर ही अयोग्य घोषित कर दिया गया था। देखते हैं कितने घंटे में उनकी सदस्यता को बहाल किया जाता है। उन्होंने कहा कि यह लोगों की जीत है, वोटरों की जीत है। वायनाड की जनता की जीत है ।
मल्लिकार्जुन खरगे ने SC के फैसले का किया स्वागत
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राहुल गांधी की सजा पर रोक को संविधान और सच्चाई की जीत बताया। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए खुशी का दिन है। उन्होंने कहा, "मैं सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करता हूं, यह एक उदाहरण है कि न्याय दिया जा सकता है। यह सिर्फ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जीत नहीं है बल्कि पूरे देश का है। राहुल गांधी एक ऐसे व्यक्ति हैं जो सच्चाई, राष्ट्रहित, युवाओं के अधिकारों और देश में महंगाई के लिए लड़ते हैं।"
#WATCH | Congress national president Mallikarjun Kharge on Supreme Court staying conviction of Rahul Gandhi in 'Modi' surname remark defamation case
— ANI (@ANI) August 4, 2023
"It is a joyous day for us, as it is a win for democracy, constitution & truth...I welcome SC's decision, it is an example that… pic.twitter.com/OvSC5WAXBh
राहुल गांधी की सजा पर रोक लोकतंत्र की जीतः भूपेश बघेल
सुप्रीम कोर्ट द्वारा मोदी उपनाम टिप्पणी मानहानि मामले में राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसको लोकतंत्र की जीत बताया है। उन्होंने कहा, "सुप्रीम कोर्ट का फैसला लोकतंत्र की जीत है और इसके साथ राहुल गांधी को लोकसभा से अयोग्य ठहराने की सभी साजिशें विफल हो गई हैं। वे उन्हें संसद से दूर रखना चाहते थे क्योंकि वह सवाल उठाते हैं। हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं और उनकी अयोग्यता रद्द की जानी चाहिए।"
#WATCH | Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel on Supreme Court staying conviction of Rahul Gandhi in 'Modi' surname remark defamation case
— ANI (@ANI) August 4, 2023
"SC's decision is democracy's win & all the conspiracies against Rahul Gandhi to disqualify him from Lok Sabha have failed. They wanted to keep… pic.twitter.com/ItQdWoKchb
राहुल गांधी को मिली राहत आम लोगों की जीतः खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि राहुल गांधी को मिली राहत भारत के आम लोगों की जीत है।
राहुल गांधी ने मदद करने वालों को दिया धन्यवाद
राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए जनता को धन्यवाद दिया है।उन्होंने कहा, "आज नहीं तो कल, कल नहीं तो परसो सच्चाई की जीत होती है लेकिन चाहे जो हो मेरा रास्ता साफ है। मुझे क्या करना है, मेरा क्या काम है उसे लेकर मेरे दिमाग में स्पष्टता है। जिन लोगों ने हमारी मदद की और जनता ने जो प्यार और साथ दिया उसके लिए उनका बहुत-बहुत धन्यवाद।"
#WATCH | Congress leader Rahul Gandhi addresses the media for the first time after Supreme Court stayed his conviction in 'Modi' surname remark defamation case.
— ANI (@ANI) August 4, 2023
He says, "Aaj nahi toh kal, kal nahi toh parson sachai ki jeet hoti hai. But my path is clear. I have clarity in my… pic.twitter.com/VN0XBtNGBJ
राहुल गांधी बनेंगे बाजीगर: पवन खेड़ा
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि कोर्ट के फैसले के बाद हम ऊर्जा से भरे हुए हैं। हमें न्याय की उम्मीद थी और न्याय हुआ। आगे-आगे देखिए, राहुल गांधी बाजीगर बनेंगे। सत्य की जीत होगी।
राहुल गांधी ने की बैठक
राहुल गांधी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ पार्टी मुख्यालय में तमिलनाडु कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक की।
#WATCH | Congress national president Mallikarjun Kharge and party leader Rahul Gandhi hold a meeting with the leaders of Tamil Nadu Congress at AICC Headquarters in Delhi. pic.twitter.com/BweinLkvnP
— ANI (@ANI) August 4, 2023
राहुल गांधी का ट्वीट
राहुल ने ट्वीट कर लिखा कि चाहे कुछ भी हो, मेरा कर्तव्य वही रहेगा। भारत के विचार की रक्षा करें।
कांग्रेस दफ्तर पहुंचे राहुल गांधी
सुप्रीम कोर्ट से राहत के बाद राहुल गांधी कांग्रेस दफ्तर पहुंच चुके हैं। उनके साथ प्रियंका गांधी भी मौजूद हैं।
#WATCH | Delhi | Congress leader Rahul Gandhi arrives at the AICC Headquarters amid celebrations after Supreme Court stayed his conviction in 'Modi' surname remark. pic.twitter.com/3gmJJAVjxg
— ANI (@ANI) August 4, 2023
Rahul Gandhi के खिलाफ साजिश विफल हुई: अधीर रंजन चौधरी
सुप्रीम कोर्ट का फैसला कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लिए बड़ी राहत है। राहुल गांधी के खिलाफ साजिश आज विफल हो गई है। हमने स्पीकर से मुलाकात की और संसद में यह मुद्दा उठाया कि राहुल गांधी को संसद में अनुमति दी जानी चाहिए।
Rahul Gandhi Live News ये इंडिया की जीत है: भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि राहुल गांधी जी की सजा पर रोक के सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का भारत स्वागत करता है। सत्यमेव जयते!
Rahul Gandhi Live News आ रहा हूं... सवाल जारी रहेंगे
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद कांग्रेस की तरफ से एक ट्वीट किया गया है। ट्वीट में लिखा है, आ रहा हूं... सवाल जारी रहेंगे।
आ रहा हूं... सवाल जारी रहेंगे pic.twitter.com/pjewZg06gz
— Congress (@INCIndia) August 4, 2023
राहुल गांधी झुकेंगे नहीं: जयराम रमेश
पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला सत्य और न्याय की पुष्टि करने वाला है। राहुल गांधी ने हार मानने, झुकने या दबने से इनकार करते हुए न्यायिक प्रक्रिया में अपना विश्वास जताया है।
Defamation Case Live प्रियंका गांधी ने किया ट्वीट
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट को न्यायपूर्ण फैसला देने के लिए धन्यवाद। सत्यमेव जयते।
"Three things cannot be long hidden: the sun, the moon, and the truth”
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) August 4, 2023
~Gautama Buddha
माननीय उच्चतम न्यायालय को न्यायपूर्ण फैसला देने के लिए धन्यवाद।
सत्यमेव जयते।
Modi Surname Case Live Updates सुरजेवाला का बयान
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने एक बार फिर आम लोगों का सुप्रीम कोर्ट में, लोकतंत्र, संवैधानिकता और सत्य की जीत के सिद्धांत में विश्वास बहाल कर दिया है।
Defamation Case Live क्या बोले भाजपा विधायक पूर्णेश मोदी?
याचिकाकर्ता भाजपा विधायक पूर्णेश मोदी ने कहा कि आज सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की सजा पर रोक लगा दी है। हम कोर्ट द्वारा दिए गए इस फैसले का स्वागत करते हैं। हम अदालत में अपनी कानूनी लड़ाई जारी रखेंगे।