Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Monsoon Session 2022: हरदीप सिंह पुरी ने कहा, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने 61 लाख पक्के घर

धानमंत्री आवास योजना-शहरी (पीएमएवाई-यू) के तहत 1.22 करोड़ घरों में से कुल 61 लाख पक्के घरों का निर्माण किया गया है। हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में गुरुवार को कहा कि पीएमएवाई-यू योजना के तहत जून 2015 से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को केंद्रीय सहायता दी जा रही है।

By Arun Kumar SinghEdited By: Updated: Thu, 21 Jul 2022 07:39 PM (IST)
Hero Image
केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में गुरुवार को कहा

 नई दिल्ली, एजेंसी। प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (पीएमएवाई-यू) के तहत 1.22 करोड़ घरों में से कुल 61 लाख पक्के घरों का निर्माण किया गया है। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में गुरुवार को कहा कि पीएमएवाई-यू योजना के तहत जून 2015 से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को केंद्रीय सहायता दी जा रही है।

हरदीप पुरी ने कहा कि राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों के आधार पर 31 मार्च, 2022 तक 1.22 करोड़ घरों के निर्माण की मंजूरी दी गई है। इनमें से 61.15 लाख घर पूर्ण हो चुके हैं या लाभार्थियों को सुपुर्द कर दिए गए हैं। 1.22 करोड़ स्वीकृत घरों में से 41 लाख घरों को पिछले दो वषरें में मंजूरी दी गई है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को स्वीकृत घरों के निर्माण में तेजी लाने की सलाह दी गई है ताकि सभी घरों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जा सके। यह जानकारी समाचार एजेंसी पीटीआई ने दी है।

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है पीएमएवाई-यू

यह केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इसकी शुरुआत 25 जून, 2015 को की गई थी। इस मिशन के तहत झुग्गी-झोपड़ी वासियों के साथ-साथ जरूरतमंदों को पक्का घर उपलब्ध करवाना है। पीएमएवाई-यू के तहत सभी घरों में शौचालय, पानी की आपूर्ति, बिजली और रसोईघर जैसी बुनियादी सुविधाएं हैं। मिशन महिला सदस्य के नाम पर या संयुक्त नाम से घरों का स्वामित्व प्रदान करके महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देता है। दिव्यांगों, वरिष्ठ नागरिकों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक समाज के कमजोर वगों को प्राथमिकता दी जाती है।