Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MP Exit Poll Result 2024: एग्जिट पोल में बीजेपी को 28 से लेकर 29 सीटें, कांग्रेस का हाल बेहाल

MP Exit Poll Result 2024 लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान समाप्त हुआ। मतदान समाप्ति के बाद विभिन्न एजेंसियां एग्जिट पोल में बताएगी कि इस लोकसभा चुनाव में किसकी सरकार बन सकती है और किसे शिकस्त मिल सकती है। मध्य प्रदेश में 29 लोकसभा सीटों पर चुनाव हुए थे। इंडिया टीवी CNX के मुताबिक राज्य में भाजपा को 28 से लेकर 29 सीटें मिल सकती है।

By Jagran News Edited By: Piyush Kumar Updated: Sat, 01 Jun 2024 11:45 PM (IST)
Hero Image
एमपी के एग्जिल पोल में भाजपा को 28-29 सीटें मिलने की उम्मीद।(फोटो सोर्स: जागरण)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। MP Exit Poll Result 2024 Live। लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान समाप्त हुआ। मतदान समाप्ति के बाद विभिन्न एजेंसियां एग्जिट पोल में बताएगी कि इस लोकसभा चुनाव में किसकी सरकार बन सकती है और किसे शिकस्त मिल सकती है। मध्य प्रदेश में 29 लोकसभा सीटों पर चुनाव हुए थे वहीं,छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर चुनाव हुए थे।

कांग्रेस को केवल 1 सीट: इंडिया टीवी CNX

इंडिया टीवी CNX के मुताबिक, राज्य में भाजपा को 28 से लेकर 29 सीटें मिल सकती है। वहीं, कांग्रेस को केवल 1 सीट मिलती नजर आ रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि भाजपा छिंदवाड़ा सीट जीत जाए।

भाजपा को 28 सीटें: एबीपी सी वोटर

एबीपी सी वोटर के मुताबिक, एनडीए को 26 से 28 सीटें मिल सकती हैं। आई.एन.डी.आई. गठबंधन को 1 से लेकर 3 सीटें मिलते दिख रही है। वहीं, सीट शेयर की बात करें तो एनडीए को 53.5 फीसदी वोट मिल रहे हैं। वहीं. आई.एन.डी.आई. गठबंधन को 37.6 फीसद वोट मिलने जा रही है।

इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया के मुताबिक, मध्य प्रदेश में एनडीए को 28 से लेकर 29 सीटें मिल रही हैं।

मध्य प्रदेश में आई.एन.डी.आई. गठबंधन को सात सीटें

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल को मुताबिक, मध्य प्रदेश में आई.एन.डी.आई. गठबंधन को सात सीटें मिलने जा रही है। वहीं, छत्तीसगढ़ में ई.एन.डी.आई. गठबंधन को पांच सीटें मिलने जा रही है।

यह भी पढ़ें: दो एग्जिट पोल में 'अबकी बार 400 पार' , BJP के दावे को सच साबित कर रहे Poll of Polls; किए गए चौंकाने वाले दावे