Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Parliament: हाथ में संविधान की कॉपी लेकर विपक्ष ने किया मार्च, एनडीए नेता हुए हमलावर, भाजपा बोली- देश भीड़तंत्र से नहीं चलेगा

विपक्षी सांसदों ने सोमवार को संसद परिसर में एकत्र हुए और शक्ति प्रदर्शन करते हुए 18वीं लोकसभा के पहले सत्र के पहले दिन संविधान बचाओ के नारे लगाते हुए एक साथ लोकसभा की ओर मार्च किया। एनडीए नेताओं ने संविधान बचाओ मार्च निकालने के लिए विपक्षी सांसदों की निंदा की। मार्च को लेकर भाजपा ने कहा कि देश भीड़तंत्र से नहीं चलेगा।

By Jagran News Edited By: Jeet Kumar Updated: Mon, 24 Jun 2024 11:45 PM (IST)
Hero Image
संविधान बचाओ मार्च के लिए राजग नेताओं ने की विपक्ष की निंदा

पीटीआई, नई दिल्ली। राजग नेताओं ने सोमवार को लोकसभा तक संविधान बचाओ मार्च निकालने के लिए विपक्षी सांसदों की निंदा की। राजग नेताओं ने कहा कि अब चुनाव खत्म होने के बाद उन्हें इस बात पर विचार करना चाहिए कि राजनीतिक मामलों को खत्म कर देश को प्रगति के रास्ते पर कैसे ले जाया जाए।

गौरतलब है कि विपक्षी सांसदों ने सोमवार को संसद परिसर में एकत्र हुए और शक्ति प्रदर्शन करते हुए 18वीं लोकसभा के पहले सत्र के पहले दिन संविधान बचाओ के नारे लगाते हुए एक साथ लोकसभा की ओर मार्च किया।

सांसद अच्छे माहौल में शपथ लेना चाहेंगे- राम मोहन नायडू

तेदेपा सांसद और केंद्रीय मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू ने कहा कि ऐसी राजनीति करना, ऐसी टिप्पणियां करना और उस दिन ऐसा माहौल बनाना सही नहीं है जब नवनिर्वाचित सांसद अच्छे माहौल में शपथ लेना चाहेंगे।

उन्होंने कहा कि जब चुनाव खत्म हो गए तो राजनीतिक मामले भी खत्म हो जाने चाहिए। अब देश को प्रगति के रास्ते पर कैसे ले जाएं और देश की सेवा कैसे करें, इस पर बातचीत होनी चाहिए। नायडू ने कहा कि राजग सरकार विपक्ष को साथ लेकर लोगों के हित में उनके साथ काम करना चाहती है। उन्होंने कहा कि हम उनकी ¨चताओं को भी गंभीरता से लेंगे और यदि वे जन उन्मुख मुद्दे उठाएंगे तो उनका समाधान करने का प्रयास करेंगे।

वे लोकतंत्र के हत्यारे- बोम्मई

भाजपा सांसद और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि यह कांग्रेस सरकार थी, जिसने 25 जून, 1975 को आपातकाल लगाकर लोकतंत्र और संविधान की हत्या की थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज पूरे देश को याद दिलाया कि वे लोकतंत्र के हत्यारे हैं। उन पर शर्म आनी चाहिए।

देश और संविधान के प्रति प्रतिबद्ध- राजीव रंजन सिंह

केंद्रीय मंत्री और जदयू सांसद राजीव रंजन सिंह ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए पूछा कि संविधान को खतरा क्या है? केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद एसपी ¨सह बघेल ने कहा कि देश भीड़तंत्र से नहीं, बल्कि नियमों और कानूनों के अनुसार चलेगा। उन्होंने कहा कि हम अपने देश और संविधान के प्रति प्रतिबद्ध हैं।