Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'बेटे को सेट, दामाद को भेंट... राहुल जी देर से उठे होंगे' कांग्रेस पर क्यों हमलावर हुए BJP सांसद निशिकांत दुबे

No Confidence Motion अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस और बीजेपी में जमकर वार-पलटवार हुआ। कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने मणिपुर के मुद्दे पर बीजेपी पर निशाना साधा। वहीं बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर तंज कसा। निशिकांत ने जब अपने भाषण की शुरुआत की तो विपक्षी सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया था।

By Jagran NewsEdited By: Manish NegiUpdated: Tue, 08 Aug 2023 03:50 PM (IST)
Hero Image
कांग्रेस पर क्यों हमलावर हुए BJP सांसद निशिकांत दुबे

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान कांग्रेस और बीजेपी ने एक-दूसरे पर जमकर प्रहार किया। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने चर्चा की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने मणिपुर के मुद्दे पर मोदी सरकार पर हमला किया। उन्होंने कहा कि मोदी मौन व्रत पर हैं। वहीं, बीजेपी की तरफ से निशिकांत ने चर्चा में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर पलटवार किया।

सोनिया गांधी पर सीधा हमला

निशिकांत दुबे ने सोनिया गांधी पर तंज कसा। निशिकांत ने कहा कि अब सोनिया जी के पास दो ही काम है। एक काम बेटे को सेट करना और दूसरा काम है दामाद को भेंट करना है। निशिकांत दुबे की बात सुनकर सोनिया गांधी मुस्कराने लगीं।

देर से उठे होंगे राहुल गांधी

निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर भी कटाक्ष किया। दरअसल, कांग्रेस की तरफ से चर्चा की शुरुआत राहुल गांधी करने वाले थे। हालांकि, गौरव गोगोई ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत की। इस पर निशिकांत ने कहा, 'हम पहले सुन रहे थे कि अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए राहुल गांधी आएंगे, लेकिन वह नहीं आए। राहुल जी शायद देर से उठे होंगे।'

निशिकांत दुबे के तल्ख तेवर

इससे पहले जब निशिकांत अपना भाषण शुरू कर रहे थे, तभी विपक्षी दल हंगामा करने लगे। गुस्साए निशिकांत दुबे ने कहा कि ऐसा ही रहा तो राहुल जी भी नहीं बोले पाएंगे और विपक्ष का कोई भी आदमी नहीं बोल पाएगा। मैंने धैर्यपूर्वक सबको सुना है, अब मुझे भी आप लोग धैर्यपूर्वक सुनिए।

इससे पहले, गौरव गोगोई ने मणिपुर के मुद्दे पर बीजेपी को आड़े हाथों लिया। गोगोई ने कहा कि पीएम मणिपुर के मुद्दे पर क्यों नहीं बोल रहे। पीएम ने मौन व्रत क्यों रखा हुआ है। मणिपुर का युवा आज इंसाफ मांग रहा है। मणिपुर में शांति होनी चाहिए।