Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Politics: राजनीति का मतलब अब सिर्फ 'पॉवर पॉलिटिक्स', गडकरी बोले- वर्तमान समय में राजनीति के मायने बदल गए

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि राजनीति का अर्थ वास्तव में समाज सेवा राष्ट्र-निर्माण और विकास है। लेकिन वर्तमान समय में राजनीति के मायने बदल गए हैं। अब राजनीति का मतलब केवल सत्ता की राजनीति (पॉवर पॉलिटिक्स) है। केंद्रीय मंत्री बोले कि अब हजारों लोग हमें सुनने आते हैं। यह मेरी लोकप्रियता नहीं है बल्कि हरिभाऊ बागड़े जैसे कार्यकर्ताओं का काम है।

By Agency Edited By: Jeet Kumar Updated: Sat, 28 Sep 2024 05:45 AM (IST)
Hero Image
गडकरी बोले- वर्तमान समय में राजनीति के मायने बदल गए

पीटीआई, छत्रपति संभाजीनगर। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि राजनीति का अर्थ वास्तव में समाज सेवा, राष्ट्र-निर्माण और विकास है। लेकिन वर्तमान समय में राजनीति के मायने बदल गए हैं। अब राजनीति का मतलब केवल सत्ता की राजनीति (पॉवर पालिटिक्स) है।

राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के अभिनंदन समारोह में नितिन गडकरी ने कहा कि राजनीति में मतभेद की समस्या नहीं है, बल्कि विचारों का अभाव है। उन्होंने कहा कि जब हम आरएसएस के कार्यकर्ता थे तो हमें काफी बाधाओं का सामना करना पड़ा था। तब न तो हमें कोई मानता था और न ही कोई सम्मान था।

हरिभाऊ बागड़े ने लोगों के कल्याण के लिए समर्पण के साथ काम किया। उन्होंने कहा कि मैंने पार्टी कार्यकर्ता के रूप में 20 साल तक विदर्भ में यात्रा की और काम किया। आपातकाल के बाद लोग हमारी रैलियों में पत्थर फेंकते थे, जिस ऑटोरिक्शा का इस्तेमाल मैं घोषणा करने के लिए करता था, उसे लोगों ने आग लगा दी थी।

केंद्रीय मंत्री बोले कि अब हजारों लोग हमें सुनने आते हैं। यह मेरी लोकप्रियता नहीं है, बल्कि हरिभाऊ बागड़े जैसे कार्यकर्ताओं का काम है।