Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'नीतीश कुमार तो व्यस्त हैं, खरगे जी ने बात करने की कोशिश की थी', जयराम रमेश बोले- हमारे अध्यक्ष ने कई बार किया फोन

Nitish Kumar नीतीश कुमार के एक बार फिर पलटी मारते हुए भाजपा के साथ सरकार बनाने की चर्चा है। इसको लेकर कांग्रेस भी एक्टिव मोड में आ गई है। नीतीश को मनाने के लिए खुद कांग्रेस अध्यक्ष ने कई बार सीएम को फोन किया। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने नीतीश को कई बार फोन किया लेकिन वो व्यस्त हैं।

By Agency Edited By: Mahen Khanna Updated: Sat, 27 Jan 2024 03:28 PM (IST)
Hero Image
Nitish Kumar जयराम का नीतीश को लेकर बयान।

एजेंसी, नई दिल्ली। बिहार में राजनीति चरम पर है। नीतीश के महागठबंधन से हटने की चर्चा के बीच भाजपा और विपक्ष में वार-पलटवार जारी है। चर्चा है कि नीतीश कुमार एक बार फिर पलटी मारते हुए भाजपा के साथ सरकार बनाने वाले हैं। 

इसको लेकर कांग्रेस भी एक्टिव मोड में आ गई है। नीतीश को मनाने के लिए खुद कांग्रेस अध्यक्ष ने कई बार सीएम को फोन किया। 

नीतीश रहे व्यस्थ

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से एक बार नहीं, बल्कि कई बार बात करने का प्रयास किया है। लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री व्यस्त हैं।

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 27, 2024

कांग्रेस ने बुलाई आपात बैठक

दूसरी ओर बिहार में सियासी हलचल के बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने आपात बैठक बुलाई है। उन्होंने कहा कि हमने कल अपने विधायकों की बैठक बुलाई है। अखिलेश ने कहा कि राज्य में जो भी होगा वो हमारे पक्ष में होगा। उन्होंने कहा कि बिहार में अभी क्या चल रहा है, उसका कुछ नहीं पता है।