Move to Jagran APP

'संविधान बनाने वाले 80 से 90 प्रतिशत लोग सनातनी थे' बाबा अंबेडकर का जिक्र करते हुए PM मोदी का कांग्रेस-RJD पर वार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के गया में एक जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने आईएनडीआई गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग सनातन को गाली देते हैं वो कान खोलकर सुन लें कि भारत के संविधान को बनाने वाली संविधान सभा में भी 80 से लेकर 90 प्रतिशत लोग सनातनी थे और उन सनातनियों ने इतना उत्तम संविधान बनाने में बाबा अंबेडकर का साथ दिया है।

By Jagran News Edited By: Piyush Kumar Updated: Tue, 16 Apr 2024 12:11 PM (IST)
Hero Image
पीएम मोदी ने बिहार के गया में एक जनसभा को संबोधित किया।(फोटो सोर्स: बीजेपी)

एएनआई, गया। पीएम मोदी ने आज बिहार के गया में एक जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने आईएनडीआई गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। वहीं उन्होंने संविधान का जिक्र करते हुए कांग्रेस को आड़े-हाथों लिया।

उन्होंने कहा कि जो लोग सनातन को गाली देते हैं, वो कान खोलकर सुन लें कि भारत के संविधान को बनाने वाली संविधान सभा में भी 80 से लेकर 90 प्रतिशत लोग सनातनी थे और उन सनातनियों ने इतना उत्तम संविधान बनाने में बाबा साहेब अंबेडकर का साथ दिया है।

देश की जनता NDA को 400 पार देना चाहती है: पीएम मोदी

वहीं, उन्होंने आईएनडीआई गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा, घमंडिया गठबंधन वाले कहते हैं कि 400 पार क्यों? देश की जनता ने तय किया है 400 पार! क्योंकि देश की जनता 2047 में हिंदुस्तान को विकसित देखना चाहती है।

लेकिन, देश को लूटने वालों को, भ्रष्टाचार करने वालों को, संविधान के साथ खिलवाड़ करने वालों को सजा देने के लिए भी देश की जनता NDA को 400 पार देना चाहती है। ये चुनाव NDA को जिताने का भी है, ये चुनाव देश में तबाही करने की आदत रखने वालों को सजा देने का भी है। इसलिए हिसाब 400 के पार जाने वाला है।

 बिहार की बर्बादी की सबसे बड़ी गुनाहगार राजद है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने राजद पर हमला करते हुए कहा, RJD ने बिहार को केवल दो ही चीजें दी हैं- जंगलराज, और भ्रष्टाचार! इन्हीं का दौर था, जब बिहार में अपहरण और फिरौती एक उद्योग बन गया था।  हमारी बहन-बेटियां घर से बाहर नहीं निकल पाती थी, हमारे गया जैसे इलाके नक्सली हिंसा की आग में जलते रहते थे।  RJD ने बिहार के कितने ही परिवारों को बिहार छोड़कर जाने पर मजबूर कर दिया था।

उन्होंने आगे कहा, बिहार में जंगलराज का सबसे बड़ा चेहरा राजद है। बिहार में भ्रष्टाचार का दूसरा नाम राजद है। बिहार की बर्बादी की सबसे बड़ी गुनाहगार राजद है

बिहार की 40 सीटों के लिए 7 चरणों में वोटिंग होगी। चुनाव परिणाम 4 जून को सामने आएंगे।

यह भी पढ़ें: PM Modi Gaya Visit : 'हिम्मत नहीं कि अपने कामों पर...', गया में पीएम मोदी ने RJD को घेरा; पूछ दिया ये सवाल