Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

PM Modi Birthday: 74 साल के हुए पीएम मोदी, किसी ने बताया 'दूरदर्शी नेता' तो कोई बोला वो हैं देश के कर्णधार

Modi birthday wishes पीएम मोदी के जन्मदिन पर तमाम नेता उन्हें बधाई दे रहे हैं। राष्ट्रपति मुर्मु राजनाथ सिंह और अमित शाह ने भी पीएम मोदी को बधाई दी है। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने लंबी आयु की कामना की। महाराष्ट्र के सीएम शिंदे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है।

By Agency Edited By: Mahen Khanna Updated: Tue, 17 Sep 2024 09:47 AM (IST)
Hero Image
Modi birthday wishes मोदी को बड़े नेताओं ने किया विश।

एएनआई, नई दिल्ली। Modi birthday wishes पीएम मोदी का आज जन्मदिन है। पीएम 74 साल के हो गए हैं। इस मौके पर पीएम ओडिशा में सरकार की सुभद्रा योजना का शुभारंभ करेंगे। पीएम के जन्मदिवस पर भाजपा समेत तमाम दलों के नेताओं ने उन्हें  शुभकामनाएं दी हैं। 

राष्ट्रपति, राजनाथ सिंह और शाह ने दी बधाई

पीएम मोदी के जन्मदिन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि अपने व्यक्तित्व और कृतित्व के बल पर आपने असाधारण नेतृत्व प्रदान किया है और देश की समृद्धि और प्रतिष्ठा को बढ़ाया है। वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह ने भी पीएम को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी।

खरगे ने लंबी आयु की कामना की

कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। खड़गे ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। उन्हें अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु का आशीर्वाद मिले।"

माणिक साहा बोले- मोदी दूरदर्शी नेता

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi Birthday) को उनके 74वें जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "दूरदर्शी नेता और मां भारती के महान सपूत माननीय पीएम मोदी को को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।"

एकनाथ शिंदे ने भी दी शुभकामनाएं

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। शिंदे ने कहा,

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है। मैं उन्हें 2047 तक विकसित भारत के अपने संकल्प को पूरा करने की शक्ति की कामना करता हूं। महाराष्ट्र भी प्रधानमंत्री मोदी के देश को 5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। मैं कहना चाहता हूं कि 21वीं सदी भारत की सदी है, क्योंकि देश के कर्णधार प्रधानमंत्री मोदी हैं।

सुदर्शन पटनायक ने रेत कला समर्पित की

प्रसिद्ध रेत शिल्पकार सुदर्शन पटनायक ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक्स पर लिखा, "महाप्रभु का आशीर्वाद हमेशा आप पर बना रहे और विकसित भारत के आपके सपने साकार हों। जन्मदिन की शुभकामनाएं माननीय प्रधानमंत्री।" इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को एक रेत कला भी समर्पित की।