Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

PM Modi Cabinet: भाजपा के संगठन में बदलाव का रास्ता साफ, इनको मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

Modi Cabinet 2024 List नए अध्यक्ष के चुनाव के बाद संगठन में हर स्तर पर भारी भरकम बदलाव होगा। 2014 में तत्कालीन अध्यक्ष राजनाथ सिंह के सरकार में जाने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में अमित शाह ने उनकी जगह ली थी। वहीं 2019 में अमित शाह के सरकार में जाने के बाद मोदी की पहली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे जेपी नड्डा को अध्यक्ष बनाया गया था।

By Jagran News Edited By: Narender Sanwariya Updated: Sun, 09 Jun 2024 11:15 PM (IST)
Hero Image
PM Modi Cabinet: भाजपा के संगठन में बदलाव का रास्ता साफ, इनको मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी (File Photo)

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। जेपी नड्डा के सरकार में वापसी के साथ ही भाजपा में संगठन की कमान नए हाथ में जाना तय हो गया है। नड्डा का कार्यकाल चुनाव को देखते हुए जून तक बढ़ाया गया था। अब जबकि उन्हें सरकार में लाया गया है तो बदलाव की कवायद तेज होगी। नए भाजपा अध्यक्ष के साथ संगठन में भी अहम बदलाव की अटकलें शुरू हो गई हैं।

प्रधानमंत्री मोदी के पिछले कार्यकाल में सूचना व प्रसारण मंत्री के रूप में सरकार का चेहरा बने अनुराग ठाकुर इस बार सरकार का हिस्सा नहीं हैं। माना जा रहा है कि उन्हें संगठन में अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। महासचिव बंडी संजय कुमार के सरकार में आने के बाद संगठन में दक्षिण भारत से किसी नए चेहरे को जगह मिल सकती है।

माना जा रहा है कि नए अध्यक्ष के चुनाव के बाद संगठन में हर स्तर पर भारी भरकम बदलाव होगा। ध्यान देने की बात है कि 2014 में तत्कालीन अध्यक्ष राजनाथ सिंह के सरकार में जाने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में अमित शाह ने उनकी जगह ली थी। वहीं 2019 में अमित शाह के सरकार में जाने के बाद मोदी की पहली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे जेपी नड्डा को अध्यक्ष बनाया गया था। माना जा रहा है कि संगठन का चेहरा युवा होगा।

यह भी पढ़ें: Modi Cabinet Ministers List 2024: ऐसा है पीएम नरेंद्र मोदी का नया मंत्रिमंडल, यहां देखें पूरी लिस्ट