Move to Jagran APP

Delhi Pollution: भूपेंद्र यादव ने पराली प्रबंधन को लेकर AAP पर साधा निशाना, बोले- दिल्ली को गैस चैंबर बना दिया

दिल्ली की हवा खराब होती जा रही है। जिसे लेकर राजनीति भी तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने पंजाब की आप सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पंजाब में 2021 में पराली जलाने के मामले में 19 फीसद से अधिक की वृद्धि हुई है।

By AgencyEdited By: Mohd FaisalUpdated: Thu, 03 Nov 2022 12:40 AM (IST)
Hero Image
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव का AAP पर हमला (फोटो फाइल)

नई दिल्ली, आनलानइ डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बिगड़ती वायु गुणवत्ता को लेकर अब सियासत शुरु हो गई है। दिल्ली में प्रदूषण के बढ़ते स्तर को लेकर भाजपा और AAP के बीच जुबानी जंग जारी है। इस बीच केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने ट्विटर पर एक साथ कई ट्वीट किए। जिसके जरिए उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पर हमला बोला है।

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने AAP पर बोला हमला

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कुछ आकंड़े जारी करते हुए आम आदमी पार्टी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार को दिल्ली को गैस चैंबर में बदलने के लिए जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि अभी तक आप सरकार द्वारा संचालित राज्य पंजाब में 2021 में पराली जलाने के मामले में 19 फीसद से अधिक की वृद्धि हुई है, जबकि हरियाणा जहां भाजपा सत्ता में काबिज है, वहां इसी अवधि के दौरान पराली जलाने में 30.6 फीसद की गिरावट देखने को मिली है।

दिल्ली को गैस चैंबर बना दिया- भूपेंद्र यादव

भूपेंद्र यादव ने आगे कहा कि आज ही के दिन पंजाब में 3,634 आग लगने के मामले सामने आए हैं। दिल्ली को गैस चैंबर किसने बना दिया है, इस पर कोई शक नहीं है, लेकिन आश्चर्य है कि कैसे? उन्होंने कहा कि घोटाला वहीं है, जहां आप (AAP) है। पिछले 5 सालों में केंद्र सरकार ने पंजाब को फसल अवशेष प्रबंधन मशीनों के लिए 1,347 करोड़ रुपये दिए। राज्य ने 1,20,000 मशीनें खरीदीं। इनमें से 11,275 मशीनें गायब हो गई हैं। धन का उपयोग स्पष्ट अक्षमता को दर्शाता है।

AAP ने किसानों को मजबूरी के साथ छोड़ा

भूपेंद्र यादव ने ट्वीट में आगे लिखा कि AAP सरकार द्वारा पिछले साल 212 करोड़ रुपये खर्च नहीं हो पाए। इस साल केंद्र सरकार ने फसल अवशेष प्रबंधन मशीनों के लिए पंजाब को 280 करोड़ रुपये दिए। तो लगभग 492 करोड़ रुपये उपलब्ध थे, लेकिन राज्य सरकार ने असहाय किसानों को फसल अवशेष जलाने के लिए मजबूर करने के लिए छोड़ दिया।

संगरुर में खेतों में आग की घटनाएं बढ़ी

भूपेंद्र यादव ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर सवाल उठाते कहा कि सीएम अपने ही क्षेत्र संगरूर में किसानों को राहत देने में भी नाकाम रहे हैं। पिछले साल (15 सितंबर से 2 नवंबर) संगरूर में खेत में आग की 1,266 घटनाएं सामने आई। इस साल वे 139 फीसद बढ़कर 3,025 हो गई हैं।

Delhi-NCR की हवा हुई और भी जहरीली, दिन भर छाया रहा धुंध; पराली प्रबंधन के दावे रहे खोखले

दिल्ली-NCR की वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार, हवा अब भी खराब; GRAP के चौथे चरण के प्रतिबंध से फिलहाल राहत