Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

आज मुंबई जाएंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पहले 'लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार' से होंगे सम्मानित

पीएम मोदी के लिए आज का दिन काफी बड़ा है। उन्हें आज मुंबई में पहले लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। पीएम मोदी ने ट्वीट कर इस बात पर खुशी जताई है। साथ ही उन्होंने स्वर कोकिला को भी याद किया है।

By Mohd FaisalEdited By: Updated: Sun, 24 Apr 2022 07:51 AM (IST)
Hero Image
आज मुंबई जाएंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (फोटो: एएनआइ)

मुंबई, एएनआइ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) आज पहला लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार (Lata Deenanath Mangeshkar Award) प्राप्त करने के लिए मुंबई जाएंगे। महान गायिका को श्रद्धांजलि देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने हमेशा एक मजबूत और समृद्ध भारत का सपना देखा और राष्ट्र निर्माण में योगदान दिया।

पीएम नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर जताई खुशी

दरअसल, पीएम मोदी ने ट्वीट कर बताया कि आज शाम वह मुंबई में रहेंगे। जहां उन्हें पहला लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार मिलेगा। पीएम मोदी ने आगे बताया कि लता दीदी से जुड़े इस सम्मान से मैं आभारी और विनम्र हूं। उन्होंने हमेशा एक मजबूत और समृद्ध भारत का सपना देखा और राष्ट्र निर्माण में योगदान दिया।

— Narendra Modi (@narendramodi) April 23, 2022

92 वर्ष की आयु में लता मंगेशकर का हुआ था निधन

आपको बता दें कि यह पुरस्कार महान गायक की स्मृति और सम्मान में स्थापित किया गया है। जिनका इस वर्ष की शुरुआत में मुंबई में 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। पीएम मोदी ने महान गायिका लता मंगेशकर को मुंबई पहुंचकर श्रद्धांजलि दी थी। पीएम मोदी महान गायक लता मंगेशकर को अपनी बड़ी बहन मानते थे। 

लता मंगेशकर के परिवार ने की थी पुरस्कार की घोषणा

इससे पहले मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान चैरिटेबल ट्रस्ट ने एक बयान में कहा था कि यह पुरस्कार हर साल उस व्यक्ति को दिया जाएगा। जिसने हमारे देश उसके लोगों और हमारे समाज के लिए पथप्रदर्शक, शानदार और अनुकरणीय योगदान दिया है। इस दौरान उन्होंने 11 अप्रैल को घोषणा करते हुए बताया था इस बार पीएम मोदी को इस पुरस्कार से नवाजा जाएगा।