Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'मुझे आपकी बहन होने पर गर्व है', लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद प्रियंका का भाई राहुल के लिए उमड़ा प्यार; शेयर किया इमोशनल पोस्ट

लोकसभा चुनाव (2024 lok sabha election) में कांग्रेस ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया। इसमें गांधी भाई-बहनों ने अहम भूमिका निभाई। पप्पू तो कभी शहजादे कहलाने वाले राहुल गांधी ने अमेठी और रायबरेली में रिकॉर्ड वोटों से जीत हासिल की। राहुल गांधी ने I.N.D.I गठबंधन की रैलियों को संबोधित करने के लिए देश भर की यात्रा कीवहीं प्रियंका ने पारिवारिक गढ़ अमेठी और रायबरेली में कांग्रेस के अभियान का मोर्चा संभाला।

By Jagran News Edited By: Nidhi Avinash Updated: Wed, 05 Jun 2024 01:19 PM (IST)
Hero Image
लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद प्रियंका का भाई के लिए उमड़ा प्यार (Image: ANI)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Priyanka Gandhi Emotional post to Rahul Gandhi: कभी पप्पू' तो कभी 'शहजादे' कहे जाने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आखिरकार भारत जोड़ो न्याय यात्रा से फायदा हुआ। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों में I.N.D.I गठबंधन के अच्छे प्रदर्शन ने सभी को चौंकाया। इस चुनाव में कांग्रेस ने उन राज्यों में भी बेहतरीन प्रदर्शन दिया, जहां वो पिछले 10 सालों से हार रही थी। माना जा सकता है कि इस बार का लोकसभा चुनाव कांग्रेस के लिए संजीवनी से कम नहीं रही। 

गांधी सिबलिंग की मेहनत लाई रंग?

अमेठी और रायबरेली में राहुल गांधी का दमखम दिखा। इस अच्छे प्रदर्शन के पीछे गांधी सिबलिंग का बहुत मेजर रोल रहा। जी हां, हम बात कर रहे है राहुल और प्रियंका गांधी वाड्रा की। एक तरफ राहुल गांधी को पूरे देश में भारत जोड़ो यात्रा अभियान से फायदा हुआ। उन्होंने इस यात्रा के जरिए भाजपा द्वारा उनके बारे में बनाई गई धारणा को तोड़कर रख दिया। गांधी ने I.N.D.I गठबंधन की रैलियों को संबोधित करने के लिए देश भर की यात्रा की। तो वहीं,प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी पारिवारिक गढ़ अमेठी और रायबरेली में कांग्रेस के अभियान का नेतृत्व करने का काम संभाला।

'मुझे आपकी बहन होने पर गर्व है'

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे धोषित होने के अगले दिन प्रियंका गांधी ने अपने प्रिय भाई राहुल गांधी को एक इमोशनल पोस्ट लिखा।

इस पोस्ट को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, 'आप डटे रहे, चाहे उन्होंने आपके साथ कुछ भी कहा या किया हो...आप कभी भी पीछे नहीं हटे, चाहे कितनी भी मुश्किलें क्यों न हों, आपने कभी भी विश्वास करना नहीं छोड़ा, चाहे वे आपके विश्वास पर कितना भी संदेह क्यों न करें, आपने झूठ के भारी प्रचार के बावजूद सच्चाई के लिए लड़ना कभी नहीं छोड़ा और आपने कभी भी क्रोध और घृणा को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया। आपने अपने दिल में प्यार, सच्चाई और दया के साथ लड़ाई लड़ी। जो लोग आपको नहीं देख पाए, वे अब आपको देख सकते हैं, लेकिन हममें से कुछ लोगों ने हमेशा आपको सबसे बहादुर के रूप में देखा और जाना है। राहुल गांधी मुझे आपकी बहन होने पर गर्व है।'

दरअसल, इस पोस्ट के साथ प्रियंका ने एक ऐसी तस्वीर शेयर की जो कई सवाल भी खड़ कर रही है। प्रियंका ने एक कार्टून शेयर किया है जिसमें एक तरफ राहुल गांधी रंग-बिरंगे गुब्बारे लिए खड़े नजर आ रहे है तो वहीं उनके खिलाफ पीएम मोदी, अमित शाह, मीडिया, ईडी, सीबीआई समेत कई लोग दिख रहे है। 

यह भी पढे़ं: Lok Sabha election results 2024: कोई 11 लाख तो कोई 48 वोट से जीता लोकसभा चुनाव, देखें सबसे कम वोटों से विजयी होने वाले उम्मीदवारों की लिस्ट

यह भी पढें:  Jitan Ram Manjhi : '292 सीट कैसे आ गई...', दिल्ली पहुंचने से पहले मांझी ने नए बयान से बिहार में बढ़ाई हलचल