Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'कर्नाटक में 1200 किसानों ने की आत्महत्या, राहुल गांधी मिलने क्यों नहीं जा रहे', प्रेस कॉन्फ्रेंस में भड़की भाजपा

भाजपा ने कर्नाटक में किसानों का मुद्दा उठाया है। इस मामले में राहुल गांधी पर निशाना साधा। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कर्नाटक में 1200 किसानों ने आत्महत्या की है। मगर राहुल गांधी वहां के किसानों से मिलने का समय क्यों नहीं निकाल पा रहे हैं। भाटिया का कहना है कि क्योंकि राहुल गांधी की प्राथमिकताएं अलग हैं।

By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Updated: Sat, 10 Aug 2024 03:51 PM (IST)
Hero Image
राहुल गांधी और गौरव भाटिया। (फाइल फोटो)

पीटीआई, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। भाजपा ने कांग्रेस पर झूठ की राजनीति और वादाखिलाफी का आरोप लगाया। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने राहुल गांधी पर कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में अपनी पार्टी के चुनावी वादों को पूरा न करने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें: पंजाब की कानून-व्यवस्था से नितिन गडकरी परेशान, CM भगवंत मान को लिखी चिट्ठी; दो घटनाओं का जिक्र किया

सिर्फ दो वादों को पूरा किया

गौरव भाटिया ने कहा कि कांग्रेस नेता छल, कपट और झूठ की राजनीति का पर्याय बन गए हैं। भाटिया ने दावा किया कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने विधानसभा चुनाव के कुल 59 वादों में से सिर्फ दो को पूरा किया।

राहुल गांधी धोखे की राजनीति का पर्याय

कर्नाटक और हिमाचल के लोग ठगा महसूस कर रहे हैं। जहां भी कांग्रेस सत्ता में है, वहां के लोग ठगा महसूस कर रहे हैं। राहुल गांधी छल, दुष्प्रचार, झूठ और धोखे की राजनीति का पर्याय बन गए हैं।

किसानों की आत्महत्या का मुद्दा उठाया

भाजपा ने कर्नाटक में किसानों की आत्महत्या का मुद्दा भी उठाया। गौरव भाटिया ने राहुल गांधी पर दिखावे की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के पास दिल्ली में किसानों के प्रतिनिधिमंडल से मिलने का समय है, लेकिन मीडिया में ऐसी खबरें हैं कि कर्नाटक में 1,200 से अधिक किसानों ने आत्महत्या कर ली है। मगर राहुल गांधी कर्नाटक के किसानों से मिलने या वहां के मुख्यमंत्री को इन मामलों का संज्ञान लेने का निर्देश देने के लिए एक मिनट भी क्यों नहीं निकाल सके, क्योंकि राहुल गांधी की प्राथमिकताएं अलग हैं।

घोटाले का मुद्दा उठाया

भाटिया ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने कर्नाटक के लोगों को एक ऐसा मुख्यमंत्री देते हैं जो खुद भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहा है। हम सभी MUDA घोटाले के बारे में जानते हैं। इसमें एससी-एसटी समुदाय की जमीन मुख्यमंत्री की पत्नी को आवंटित की गई।

यह भी पढ़ें: भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का पीएम मोदी ने किया दौरा, पीड़ितों से भी करेंगे मुलाकात