Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'डर नहीं लगता अब, एक सेकेंड में गायब हो गया', लोकसभा चुनाव के बाद देश के माहौल पर क्या बोले राहुल गांधी?

Rahul Gandhi in USA अमेरिका के वर्जीनिया के हर्नडन में राहुल गांधी ने सोमवार को (स्थानीय समयानुसार) इंडियन ओवरसीज कांग्रेस से जुड़े लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से तीन महीने पहले हमारे सभी बैंक खाते सील कर दिए गए थे। हम चर्चा कर रहे थे कि अब क्या करना है। मैंने कहा देखते हैं हम क्या कर सकते हैं और हम चुनाव में उतर गए।

By Agency Edited By: Piyush Kumar Updated: Tue, 10 Sep 2024 05:10 AM (IST)
Hero Image
Rahul Gandhi In USA: राहुल गांधी ने अमेरिका में भारतीय लोगों से बातचीत की।(फोटो सोर्स: कांग्रेस)

एएनआई, वर्जीनिया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तीन दिवसीय यात्रा पर अमेरिका पहुंचे हैं। कांग्रेस सांसद भारतीय प्रवासियों और भारतीय छात्रों से मुलाकात कर रहे हैं। अमेरिका में वो भारत के मौजूदा राजनीति हालात पर भी चर्चा कर रहे हैं।

वर्जीनिया के हर्नडन में राहुल गांधी ने सोमवार को (स्थानीय समयानुसार) इंडियन ओवरसीज कांग्रेस से जुड़े लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा "लोकसभा चुनाव से तीन महीने पहले हमारे सभी बैंक खाते सील कर दिए गए थे। हम चर्चा कर रहे थे कि अब क्या करना है। मैंने कहा देखते हैं हम क्या कर सकते हैं और हम चुनाव में उतर गए।"

पीएम मोदी ने फैलाया डर: राहुल गांधी 

कांग्रेस सांसद ने आगे कहा," लोकसभा चुनावों के बाद कुछ बदल गया है। कुछ लोगों ने मुझसे कहा है कि चुनाव के बाद डर नहीं लगता अब, डर निकल गया अब। मेरे लिए यह दिलचस्प है कि भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी ने इतना डर ​​फैलाया और छोटे व्यवसायों पर एजेंसियों का दबाव, सब कुछ सेकेंड में गायब हो गया। उन्हें यह डर फैलाने में सालों लग गए और कुछ सेकेंड में गायब हो गया।

— ANI (@ANI) September 9, 2024

राहुल गांधी ने आगे कहा कि संसद में मैं प्रधानमंत्री को सामने देखता हूं और मैं आपको बता सकता हूं कि श्री मोदी का विचार, 56 इंच का सीना, भगवान से सीधा संबंध, यह सब अब खत्म हो गया है, यह सब अब इतिहास है।"

यह भी पढ़ें: 'पप्पू नहीं हैं राहुल गांधी, उनके विजन का BJP नहीं निकाल पाई तोड़', US में और क्या बोले सैम पित्रोदा