Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'भारत जोड़ो नहीं बल्कि भारत तोड़ो यात्रा निकाल रहे राहुल गांधी', रामदास अठावले ने साधा कांग्रेस पर निशाना

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में निकल रही यात्रा को भारत तोड़ो यात्रा बताया। रामदास अठावले ने कहा कि मुझे लगता है कि यह राहुल गांधी की न्याय यात्रा नहीं है बल्कि यह ‘अन्याय यात्रा’ है। यह भारत जोड़ो यात्रा नहीं बल्कि भारत तोड़ो यात्रा है।

By Agency Edited By: Mohd Faisal Updated: Sat, 27 Jan 2024 10:15 AM (IST)
Hero Image
रामदास अठावले ने साधा कांग्रेस पर निशाना (फाइल फोटो)

एएनआई, डिब्रूगढ़ (असम)। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में निकल रही यात्रा को भारत तोड़ो यात्रा बताया।

यह न्याय नहीं बल्कि अन्याय यात्रा है- रामदास

रामदास अठावले ने कहा कि मुझे लगता है कि यह राहुल गांधी की न्याय यात्रा नहीं है बल्कि यह ‘अन्याय यात्रा’ है। यह भारत जोड़ो यात्रा नहीं बल्कि भारत तोड़ो यात्रा है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि यह यात्रा सिर्फ राजनीतिक ड्रामा रचने के लिए है, देश को एकजुट करने की कोई जरूरत नहीं है।

राहुल गांधी को देश की चिंता करने की जरूरत नहीं- रामदास अठावले

उन्होंने कहा- 'देश पहले बंटा हुआ था, लेकिन भीमराव अंबेडकर के संविधान ने भारत को इस तरह एकजुट किया कि इसे तोड़ना असंभव है। राहुल गांधी को देश की चिंता करने की जरूरत नहीं है, उसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हम यहां हैं।'

— ANI (@ANI) January 26, 2024

यह यात्रा सिर्फ एक नाटक है- रामदास अठावले

रामदास अठावले ने आगे कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस को कोई राजनीतिक लाभ नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब उन्होंने देश को एकजुट करने या लोगों को न्याय देने की कोशिश नहीं की। यह सिर्फ एक नाटक है इसलिए इस यात्रा से कांग्रेस को कोई फायदा नहीं होगा।

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election: सिर्फ बंगाल ही नहीं, इन 5 राज्यों में भी कांग्रेस का हाल बेहाल, सीट शेयरिंग को लेकर I.N.D.I.A. में महाभारत

यह भी पढ़ें- 'नहीं बचा इंडी गठबंधन, लोगों को बेफकूफ बना रहा विपक्ष', BJP बोली- सब अकेले लड़ रहे चुनाव