Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Robert Vadra: 'संसद में जाने लायक नहीं कंगना रनौत', भाजपा सांसद पर क्यों भड़के रॉबर्ट वाड्रा

Robert Vadra attack Kangana Ranaut प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा ने आज भाजपा सांसद कंगना रनौत पर जमकर निशाना साधा है। दरअरल रॉबर्ट वाड्रा ने कंगना के किसानों के विरोध की गई टिप्पणी की आलोचना की है। वाड्रा ने कहा कि कंगना पढ़ी-लिखी नहीं हैं और वह लोगों के बारे में नहीं सोचती हैं। वह केवल अपने बारे में सोचती हैं।

By Agency Edited By: Mahen Khanna Updated: Sat, 31 Aug 2024 10:40 AM (IST)
Hero Image
Robert Vadra attack Kangana Ranaut कंगना पर बरसे रॉबर्ट वाड्रा।

पीटीआई, हैदराबाद। Robert Vadra attack Kangana Ranaut कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा ने आज भाजपा सांसद कंगना रनौत पर जमकर निशाना साधा है। दरअरल, रॉबर्ट वाड्रा ने कंगना के किसानों के विरोध में की गई टिप्पणी की आलोचना की है।

संसद में रहने लायक नहीं कंगना

रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि कंगना रानौत एक महिला हैं और मैं उनका सम्मान करता हूं, लेकिन मुझे लगता है कि वह संसद में रहने के लायक नहीं हैं। वह पढ़ी-लिखी नहीं हैं। मुझे लगता है कि वह लोगों के बारे में नहीं सोचती हैं। वह केवल अपने बारे में सोचती हैं। 

महिलाओं के बारे में सोचे कंगना

रॉबर्ट वाड्रा ने आगे कहा कि कंगना को महिलाओं के बारे में सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेरी अपील है कि पूरा देश एक साथ आए और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर आगे बढ़े। महिलाओं की सुरक्षा को सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा बताते हुए उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को इसे संबोधित करने के लिए एक साथ आना चाहिए।

किसान आंदोलन पर बोली थीं कंगना

हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद रनौत ने सोमवार को एक साक्षात्कार की क्लिप पोस्ट कर कहा था कि निरस्त कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान भारत में "बांग्लादेश जैसी स्थिति" पैदा हो सकती थी, लेकिन देश के मजबूत नेतृत्व के लिए ऐसा नहीं हुआ। 

इसके बाद उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों के आंदोलन के दौरान "लाशें लटक रही थीं और बलात्कार हो रहे थे"। रनौत ने "साजिश" में चीन और संयुक्त राज्य अमेरिका की संलिप्तता का भी आरोप लगाया, जिसकी विपक्षी दलों ने आलोचना की।