Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'पीएम मोदी की बात हुई सच', सैम पित्रोदा को लेकर प्रधानमंत्री ने क्या की थी भविष्यवाणी? BJP ने बताया

सैम पित्रोदा को फिर से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर भाजपा ने पीएम मोदी की एक वीडियो क्लिप शेयर की। पीएम मोदी ने एक निजी समचार चैनल को इंटरव्यू देते हुए कहा था कि सैम पित्रोदा जौसे लोग हमेशा पार्टी स्ट्रीम में ही रहते हैं। पीएम मोदी ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी योजना बनाकर ऐसे लोगों के माध्यम से कोई शिगूफे छोड़ती है।

By Agency Edited By: Piyush Kumar Updated: Thu, 27 Jun 2024 06:00 AM (IST)
Hero Image
सैम पित्रोदा को लेकर पीएम मोदी की बात सच साबित हुई: भाजपा।(फोटो सोर्स: जागरण)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस ने बुधवार को सैम पित्रोदा (Sam Pitroda) को दोबारा इंडियन ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया। पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि सैम पित्रोदा को तत्काल प्रभाव से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पित्रोदा ने इस वर्ष मई में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।"

पीएम मोदी ने की थी सैम पित्रोदा को लेकर भविष्यवाणी 

सैम पित्रोदा को फिर से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर भाजपा ने पीएम मोदी की एक वीडियो क्लिप शेयर की। पीएम मोदी ने एक निजी समचार चैनल को इंटरव्यू देते हुए कहा था कि सैम पित्रोदा जौसे लोग हमेशा पार्टी के मुख्यधारा में ही रहते हैं।

पीएम मोदी ने कहा था,"कभी-कभी मुझे लगता है कांग्रेस पार्टी योजना बनाकर ऐसे लोगों के माध्यम से कोई शिगूफे छोड़ती है. वो नेता अपनी मर्जी से कुछ करते होंगे, ऐसा नहीं लगता है। क्योंकि जब हो-हल्ला होता है तो पार्टी से उन्हें कुछ दिनों के लिए निकाल दिया जाता है। बाद में मेन स्ट्रीम ले लेकर आ जाते हैं।"

पीएम मोदी ने आगे कहा,"उन्होंने सैम पित्रोदा को अभी इस्तीफा दिला दिया है। कुछ दिन के बाद फिर उसे वही पद देंगे। देखिएगा।" मोदी ने कहा, "ये उनकी (कांग्रेस) सोची समझी रणनीति है। भ्रम पैदा करना, माहौल बदलना, नये-नये मुद्दे जोड़ते रहना। ऐसी चालाकियां वो करते रहते हैं।"

कांग्रेस नेता ने क्या दिया था विवादित बयान?

सैम पित्रोदा ने कहा कि था कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं। यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। लेकिन इसके बावजूद फिर भी हम सभी मिलजुल कर रहते हैं।

हालांकि, पित्रोदा के इस बयान से पार्टी ने किनारा कर लिया था। जयराम रमेश ने कहा था कि सैम पित्रोदा द्वारा की गई तुलनाएं सबसे दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य हैं।

यह भी पढ़ें: Sam Pitroda: सैम पित्रोदा की घर वापसी, कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी; लोकसभा चुनाव के वक्त हुई थी कार्रवाई