Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'भारत में एक राष्ट्र, एक चुनाव संभव नहीं', पीएम मोदी की अपील पर बोले सैम पित्रोदा- एकरूपता न थोपे सरकार

One Nation One Election स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रधानमंत्री मोदी की एक देश-एक चुनाव की अपील की आलोचना करते हुए सैम पित्रोदा ने कहा कि यह संभव नहीं है। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पित्रोदा ने हवाला दिया कि भारत बेहद विविधता वाला देश है और एक देश-एक चुनाव यहां व्यावहारिक नहीं है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार एकरूपता थोपना चाहती है।

By Agency Edited By: Sachin Pandey Updated: Sun, 18 Aug 2024 02:00 AM (IST)
Hero Image
पित्रोदा ने कहा कि भारत में एक चुनाव कराना संभव नहीं है, क्योंकि हमारे पास कई राज्य हैं।

आईएएनएस, नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने कहा कि एक राष्ट्र, एक चुनाव नीति भारत जैसे विविधता वाले देश में व्यावहारिक नहीं है और सरकार को देश पर एकरूपता थोपनी नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत में एक चुनाव कराना संभव नहीं है, क्योंकि हमारे पास कई राज्य हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार पित्रोदा ने कहा, 'भारत में एकरूपता नहीं हो सकती, क्योंकि यह विविधता वाला देश है।' उन्होंने इस विचार के लिए पीएम मोदी की आलोचना की। पित्रोदा ने बांग्लादेश के मुद्दे पर भी अपने विचार रखे।

भारत में लोकतंत्र की जड़ें गहरी: पित्रोदा

उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस को अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और भारत के साथ पहले की तरह अच्छे रिश्ते बनाए रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने चाहिए। जब उनसे पूछा गया कि क्या बांग्लादेश जैसे हालात भारत में भी दिख रहे हैं, उन्होंने कहा कि भारत काफी विविध है। भारत लोकतंत्र और उसकी जड़ों के प्रति अधिक जागरूक है।

जम्मू-कश्मीर के लोगों से की अपील

उनसे जम्मू-कश्मीर में होने वाले चुनाव पर भी सवाल किया गया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के लोगों से क्षेत्र के भविष्य के लिए विधानसभा चुनावों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आग्रह किया। कहा कि अगर संभव हो तो मैं 80 प्रतिशत या उससे अधिक मतदान देखना चाहूंगा।