Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Maharashtra Politics: 'दक्षिण मुंबई लोकसभा सीट पर नहीं होगा कोई समझौता', मिलिंद देवरा के इस्तीफे पर बोले संजय राउत

मिलिंद देवरा ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। मिलिंद देवरा द्वारा पार्टी से इस्तीफा देने के बाद शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि दक्षिण मुंबई सीट पर कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अरविंद सावंत दो बार के सांसद हैं। उनके दोबारा चुनाव लड़ने में क्या गलत है? इस पर कोई समझौता नहीं होगा।

By Agency Edited By: Mohd Faisal Updated: Sun, 14 Jan 2024 02:00 PM (IST)
Hero Image
Maharashtra Politics: मिलिंद देवरा के इस्तीफे पर बोले संजय राउत (फाइल फोटो)

पीटीआई, मुंबई। मिलिंद देवरा ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। मिलिंद देवरा द्वारा पार्टी से इस्तीफा देने के बाद शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि दक्षिण मुंबई सीट पर कोई समझौता नहीं होगा।

दरअसल, मिलिंद देवरा ने दक्षिण मुंबई लोकसभा सीट पर उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना (यूबीटी) द्वारा ठोंके गए दावे को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। जिसके बाद मिलिंद देवरा ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया।

मिलिंद देवरा के इस्तीफे पर बोले संजय राउत

संजय राउत ने कहा कि हम कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मिलिंद देवरा को जानते हैं। बहुत बड़े नेता हैं, कांग्रेस के साथ उनका जो लगाव था, उनकी जो निष्ठा थी, हम बोलते थे कि उनका आदर्श रखिए कि पार्टी के लिए क्या करना चाहिए। कैसे त्याग करना चाहिए।

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 14, 2024

दक्षिण मुंबई लोकसभा सीट पर नहीं होगा कोई समझौता- संजय

संजय राउत ने रविवार को कहा कि दक्षिण मुंबई लोकसभा सीट पर कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अरविंद सावंत दो बार के सांसद हैं। उनके दोबारा चुनाव लड़ने में क्या गलत है? इस पर कोई समझौता नहीं होगा।

यह भी पढ़ें- Bharat Jodo Nyay Yatra से पहले मिलिंद देवरा ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, बोले- आज खत्म हुआ 55 साल पुराना रिश्ता

दक्षिण मुंबई सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे मिलिंद देवरा

बता दें कि मिलिंद देवरा पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत मुरली देवड़ा के बेटे हैं। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य अशोक चव्हाण ने कहा था कि मिलिंद देवरा दक्षिण मुंबई सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे।

यह भी पढ़ें- Milind Deora: मिलिंद देवरा ने छोड़ा कांग्रेस का 'हाथ', अब इस पार्टी में जाने की लग रही अटकलें