Move to Jagran APP

Modi Cabinet Expansion: मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में सिंधिया सहित इन नेताओं को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में कई नए चेहरे शामिल किए जाएंगे। मोदी कैबिनेट में अभी 53 मंत्री शामिल हैं। वहीं जदयू को पहली बार मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी। लोजपा में बगावत करने वाले पशुपति पारस को भी मंत्री बनाया जाएगा।

By Sanjeev TiwariEdited By: Updated: Wed, 07 Jul 2021 05:22 PM (IST)
Hero Image
केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले पीएम मोदी की मीटिंग (फोटो एएनआई)

नई दिल्ली, एजेंसी। नरेंद्र मोदी कैबिनेट के पहले विस्तार में किन नए चेहरों को जगह मिली है और किन मौजूदा मंत्रियों की तरक्की हुई है, इसकी लिस्ट आ गई है। कुल 43 मंत्री शपथ लेने वाले हैं जिनमें ज्यादातर नए चेहरे हैं और कुछ ऐसे राज्यमंत्री भी हैं जिन्हें प्रमोशन दिया गया है। प्रमोशन पाने वालों में किरेन रिजिजू, हरदीप सिंह पुरी, अनुराग ठाकुर, जी. किशन रेड्डी प्रमुख हैं।

आज शाम 6 बजे केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार होना है। इसे लेकर पीएम मोदी के आवास पर बैठक खत्म हो चुकी है। कयास लगाएं जा रहे हैं कि इस बैठक में शामिल हुए नेताओं को मोदी की नई टीम में जगह मिल सकती है। इस बैठक में सर्वानंद सोनोवाल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, अनुप्रिया पटेल, पशुपति पारस सहित 16 और नेता मौजूद थे। ऐसे में इसका मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होना पक्का बताया जा रहा है। ताजा जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय कैबिनेट विस्तार में 43 नेता शपथ लेंगे।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में कई नए चेहरे शामिल किए जाएंगे। मोदी कैबिनेट में अभी 53 मंत्री शामिल हैं। वहीं जदयू को पहली बार मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी। लोजपा में बगावत करने वाले पशुपति पारस को भी मंत्री बनाया जाएगा। माना जा रहा है कि नए बदलाव के बाद ये सबसे युवा मंत्रिमंडल हो सकता है और महिलाओं को भी नए मंत्रिमंडल में जगह दी जाएगी।

इन नेताओं को दी जा सकती है नई जिम्मेदारी

 1. नारायण तातु राणे(महाराष्ट्र)

२. सर्बानंद सोनोवाल (असम)

3. वीरेंद्र कुमार

4. ज्योतिरादित्य एम सिंधिया (मध्य प्रदेश)

5. रामचंद्र प्रसाद सिंह (बिहार)

6. अश्विनी वैष्णव

7. पशुपति कुमार पारस (बिहार)

8. किरण रिजिजू

9. राज कुमार सिंह

10. हरदीप सिंह पुरी

11. मनसुख मंडाविया (गुजरात)

12. भूपेंद्र यादव (राजस्थान)

13. पुरुषोत्तम रूपाला (गुजरात)

14. जी. किशन रेड्डी

15. अनुराग सिंह ठाकुर (हिमाचल प्रदेश)

16. पंकज चौधरी

17. अनुप्रिया सिंह पटेल (उत्तर प्रदेश)

18. सत्यपाल सिंह बघेल

19. राजीव चंद्रशेखर

20. सुश्री शोभा करंदलाजे (कर्नाटक)

21. भानु प्रताप सिंह वर्मा

22. दर्शन विक्रम जरदोश

23. मीनाक्षी लेखी (दिल्ली)

24. अन्नपूर्णा देवी (झारखंड)

25 ए. नारायणस्वामी

26 कौशल किशोर

27. अजय भट्ट (उत्तराखंड)

28. बी.एल. वर्मा (उत्तर प्रदेश)

29. अजय कुमार (उत्तर प्रदेश)

30. चौहान देवुसिंह

31. भगवंत खुबा

32. कपिल मोरेश्वर पाटिल (महाराष्ट्र)

33. सुश्री प्रतिमा भौमिक

34. सुभाष सरकार

35. भागवत किशनराव कराड

36. राजकुमार रंजन सिंह

37. भारती प्रवीण पवार

38. बिश्वेश्वर टुडू

39. शांतनु ठाकुर

40. मुंजापारा महेंद्रभाई

41. जॉन बारला

42. एल मुरुगन

43. निसिथ प्रमाणिक