Move to Jagran APP

महाराष्ट्र में अलग-थलग पड़ी कांग्रेस? उद्धव और शरद पवार के बीच बनी सीटों पर सहमति, राउत का तंज- मुंबई में हमारा हाईकमान

एक दिन पहले शुक्रवार को उद्धव ठाकरे ने कहा कि सीटों के मुद्दे पर गठबंधन नहीं टूटना चाहिए। इसके बाद संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र कांग्रेस के नेताओं में निर्णय लेने की क्षमता नहीं है। अब संजय राउत ने कहा कि उद्धव ठाकरे और शरद पवार के बीच सीटों के बंटवारे पर सहमति बन गई है। उन्होंने इशारों-इशारों में महा विकास अघाड़ी गठबंधन में शामिल कांग्रेस पर निशाना साधा।

By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Updated: Sat, 19 Oct 2024 03:03 PM (IST)
Hero Image
Maharashtra Elections 2024: शिवसेना नेता संजय राउत। (फाइल फोटो)

पीटीआई, मुंबई। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले महा विकास अघाड़ी (MVA) में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। कांग्रेस के बिना ही शनिवार को उद्धव ठाकरे की शिवसेना और शरद पवार की राकांपा (SP) के बीच सीटों पर सहमति बन गई है। इसका खुलासा शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत ने किया।

संजय राउत ने कहा कि शिवसेना (UBT) और शरद पवार की राकांपा (SP) के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत पूरी हो गई है। दोनों दल अपने मुद्दों को सुलझाने को इच्छुक हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी गठबंधन टूट सकता है। इस वजह यह है कि संजय राउत ने अपनी इस बयान से गठबंधन सहयोगी कांग्रेस को निशाना बनाया है।

मुंबई में है हमारा हाईकमान

एक दिन पहले शुक्रवार को संजय राउत ने गठबंधन में सीट बंटवारे की बातचीत में देरी होने पर निराशा व्यक्त की थी। राउत ने महाराष्ट्र कांग्रेस के नेताओं पर निर्णय लेने में असमर्थ होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि शिवसेना (UBT) और एनसीपी (SP) के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। शरद पवार और उद्धव ठाकरे व्यक्तिगत रूप से इस चर्चा कर रहे हैं। राउत ने इशारों-इशारों में कांग्रेस में निशाना साधा और कहा कि हमारा हाईकमान मुंबई में है।

देश में क्षेत्रीय दलों का बहुमत

पत्रकारों से बातचीत में संजय राउत ने कहा कि मौजूदा राष्ट्रीय राजनीति क्षेत्रीय दलों से चल रही है। हमारी पार्टी का भी यही रुख है कि क्षेत्रीय दलों को अपने-अपने राज्यों में जगह मिलनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी तेलुगू देशम पार्टी (TDP) और जेडीयू जैसे क्षेत्रीय दलों की मदद से तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं। देश में क्षेत्रीय दलों का बहुमत है।

अखिलेश और उद्धव ने की बात

विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उद्धव ठाकरे से बात की। संजय राउत ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच बातचीत सकारात्मक रही। बता दें कि समाजवादी पार्टी भी महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव लड़ती है और राष्ट्रीय स्तर पर इंडी गठबंधन का हिस्सा है।

हमने (शिवसेना UBT) शुक्रवार को पूरे दिन एनसीपी (SP) के साथ बातचीत की। एनसीपी (SP) के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल और हमारे बीच बातचीत हुई। इसमें अधिकांश मुद्दे सुलझ रहे हैं। आपको मुद्दे को सुलझाने के लिए एक मानसिकता और इच्छाशक्ति की जरूरत होती है। हम दोनों के पास यह है। संजय राउत, शिवसेना (UBT) नेता।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में जातीय समीकरण पर टिकीं सभी की निगाहें, भाजपा, कांग्रेस या शिवसेना... किसका बिगड़ेगा खेल?

यह भी पढ़ें: सीएम एकनाथ शिंदे के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने उड़ान के पांच मिनट बाद जमीन पर उतारा