Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Maharashtra Politics: एकनाथ शिंदे गुट में शामिल होंगे शिवसेना नेता अर्जुन खोतकर, बागी विधायक का दावा

अर्जुन खोतकर महाराष्ट्र के जालना जिले से हैं। 2014 से 2019 के बीच देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री थे। उन्हें हाल ही में पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे द्वारा शिवसेना के उप नेता के पद पर पदोन्नत किया गया था।

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By: Updated: Fri, 29 Jul 2022 05:03 PM (IST)
Hero Image
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अर्जुन खोतकर (फोटो सोर्स: ट्विटर )

औरंगाबाद, एजेंसी। Maharashtra Politics: शिवसेना के एक बागी विधायक ने शुक्रवार को दावा किया कि महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अर्जुन खोतकर (Arjun Khotkar) 31 जुलाई को एकनाथ शिंदे गुट में शामिल होंगे। यह जानकारी पूर्व मंत्री और औरंगाबाद जिले के सिल्लोड निर्वाचन क्षेत्र के विधायक अब्दुल सत्तार ने समाचार एजेंसी पीटीआई को दी।

अर्जुन खोतकर महाराष्ट्र के जालना जिले से हैं। 2014 से 2019 के बीच देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री थे। उन्हें हाल ही में पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे द्वारा शिवसेना के उप नेता के पद पर पदोन्नत किया गया था।

स्थानीय बाजार के समिति सदस्य और पूर्व पार्षद भी होंगे शिंदे गुट में शामिल

सत्तार ने कहा कि खोतकर (विद्रोही खेमे में शामिल होने को लेकर) असमंजस में थे, लेकिन मैंने उनका भ्रम दूर किया। अब वह 31 जुलाई को सिल्लोड में एकनाथ शिंदे के शिविर में शामिल होंगे। उनके साथ स्थानीय बाजार समिति के सदस्य, पूर्व पार्षद भी शिंदे शिविर में शामिल होंगे।

लोकसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे के खिलाफ खोतकर को मैदान में उतारने के उनके पिछले बयान के बारे में पूछे जाने पर सत्तार ने कहा कि जालना लोकसभा क्षेत्र पर हमारा दावा अभी भी बना हुआ है। लेकिन दानवे और उनकी पार्टी के अन्य सदस्यों को छोड़ देना चाहिए। साथ ही कहा कि राज्य में राजनीतिक स्थिति अब बदल गई है।

उद्धव ठाकरे के नाम के आगे शिंदे ने नहीं लगाया शिवसेना प्रमुख

वहीं, पिछले दिनों महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को उनके जन्मदिन पर ट्वीटर संदेश के जरिए बधाई दी थी। एकनाथ शिंदे ने बुधवार को अपने ट्वीटर पर लिखा कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय उद्धव ठाकरे को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं मां जगदंबा से उनके निरोगी दीर्घजीवन के लिए प्रार्थना करता हूं। मालूम हो कि इस ट्वीट में शिंदे ने उद्धव ठाकरे के नाम से पहले 'पूर्व मुख्यमंत्री' तो लगाया, लेकिन 'शिवसेना प्रमुख' नहीं लगाया था।