Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Smriti Irani ने राहुल गांधी की सफेद टी शर्ट का क्यों किया जिक्र? BJP नेता ने की कांग्रेस सांसद की 'नई राजनीति' की तारीफ

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एक पॉडकास्ट में कहा कि राहुल गांधी की पॉलिटिक्स में बदलाव आया है। अगर वो कास्ट को लेकर बात करते हैं तो इतने साल की राजनीति में पहली बार वो इंस्ट्रूमेंट बोल रहे हैं। वह अब अगर संसद में टी-शर्ट पहनते हैं तो वो जानते हैं कि व्हाइट टी-शर्ट में वह युवा पीढ़ी को क्या संदेश देना चाहते हैं।

By Jagran News Edited By: Piyush Kumar Updated: Thu, 29 Aug 2024 04:13 PM (IST)
Hero Image
स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी की राजनीति की तारीफ की है।(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।  भारतीय जनता पार्टी की नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने लंबे समय बाद राहुल गांधी को लेकर बात की है। हालांकि, इस बार राहुल गांधी को लेकर स्मृति ईरानी के तेवर काफी बदले-बदले से हैं।

स्मृति ईरानी ने कहा है कि राहुल ने अपनी पॉलिटिक्स को बदला है। वो जो भी कुछ करते हैं उसका कोई मकसद है। राहुल गांधी संसद में सफेद टी-शर्ट पहनते हैं तो उसका कोई मतलब होता है। वो जानते हैं कि सफेद टी शर्ट के जरिए वो युवा पीढ़ी को क्या संदेश देना चाहते हैं।

स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस पहले सॉफ्ट हिंदुत्व पर फोकस करती थी, राहुल गांधी पहले मंदिर जाते थे, लेकिन उसका उन्हें कोई फायदा नहीं मिला। अब वो कास्ट (जाति) को लेकर बात कर रहे हैं।

राहुल गांधी अलग लेवल राजनीति कर रहे: स्मृति ईरानी

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने एक पॉडकास्ट में कहा कि राहुल गांधी की पॉलिटिक्स में बदलाव आया है। उन्हें लगता है कि वो अब सफल हो रहे हैं। अगर वो कास्ट को लेकर बात करते हैं तो इतने साल की राजनीति में पहली बार वो इंस्ट्रूमेंट बोल रहे हैं। वह अब अगर संसद में टी-शर्ट पहनते हैं तो वो जानते हैं कि व्हाइट टी-शर्ट में वह युवा पीढ़ी को क्या संदेश देना चाहते हैं।

स्मृति ईरानी ने आगे कहा कि हम इस गलतफहमी में ना रहें कि वो कोई भी कदम। वो कदम चाहे आपको अच्छा लगे या बुरा लगे, उनका कदम भले ही आपको बचकाना लगे, लेकिन अब वो अलग लेवल की राजनीति कर रहे हैं।”

— Aviator Amarnath Kumar (@aviatoramarnath) August 29, 2024

बता दें कि इस बार के लोकसभा चुनाव में अमेठी से स्मृति ईरानी हार गई थीं। उन्हें कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।  

यह भी पढ़ें: Smriti Irani के बदले तेवर, Rahul Gandhi की तारीफों के बांधे पुल; पढ़ें क्या-क्या कहा