Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lok Sabha Chunav Result 2024: चुनावी परीक्षा में मोदी सरकार के कितने केंद्रीय मंत्री हुए पास और फेल? यहां देखें LIST

लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो गए है। NDA ने जहां बहुमत का आंकड़ा पार किया तो वहीं I.N.D.I गठबंधन ने भी इस चुनाव में अच्छा प्रदर्शन दिया। हालांकि इस चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल के बड़े नाम 2024 का लोकसभा चुनाव नहीं जीत पाए। स्मृति ईरानी ​​राजीव चंद्रशेखर अजय कुमार मिश्रा अर्जुन मुंडा आरके सिंह निशित प्रमाणिकभगवंत कुबा महेंद्रनाथ पांडे और देबाश्री चौधरी जैसे केंद्रीय मंत्री शामिल है।

By Nidhi Avinash Edited By: Nidhi Avinash Updated: Wed, 05 Jun 2024 10:15 AM (IST)
Hero Image
मोदी सरकार के कितने केंद्रीय मंत्री हुए पास और फेल? (Image:

ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली। Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के नजीते घोषित कर दिए गए है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन ने 292 सीटें जीतकर बहुमत के आंकड़े को हासिल कर लिया है। वहीं, विपक्षी गठबंधन आईएनडीआई ने 233 सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि अन्य के खाते में 18 सीटें गई हैं। 

भाजपा ने लोकसभा चुनाव में कई ऐसे दिग्गज केंद्रीय मंत्रियों को मैदान में उतारा, जिसमें से कई को जीत हासिल हुई तो वहीं कई को हार का करारा सामना करना पड़ा। 

जीतने वाले नेताओं के नाम

  • नितिन गडकरी  - कांग्रेस उम्मीदवार विकास ठाकरे को 1.3 लाख वोटों के अंतर से हराया (नागपुर सीट)
  • अमित शाह- 7.4 लाख वोटों के अंतर से हासिल की जीत (गांधीनगर सीट)
  • अनुराग ठाकुर-  कांग्रेस उम्मीदवार सतपाल रायजादा को हराया (हमीरपुर सीट)
  • जी किशन रेड्डी- कांग्रेस उम्मीदवार को 49 हजार वोटों से हराया (सिकंदराबाद सीट)
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया- कांग्रेस उम्मीदवार राव यादवेंद्र सिंह को हराया (गुना सीट)
  • गिरिराज सिंह- 81 हजार वोटों से मिली जीत (बेगुसराय सीट)
  • सर्बानंद सोनोवाल-2,79,000 वोटों से जीत हासिल की (डिब्रूगढ़ सीट)
  • पुरुषोत्तम रुपाला- 4.8 लाख वोटों के अंतर के साथ जीते (राजकोट सीट)
  • केंद्रीय मंत्री नारायण राणे-47 हजार वोटों से जीते (रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग सीट)
  • नित्यानंद राय-आरजेडी के आलोक मेहता को 4,661 वोटों से हराया (उजियारपुर सीट)
  • अजय भट्ट- कांग्रेस के प्रकाश जोशी को दी शिकस्त (नैनीताल-उधम सिंह नगर सीट)
  • भूपेंद्र यादव- कांग्रेस के ललित यादव को 48,282 मतों से मात दी (अलवर सीट)
  • किरण रिजिजू- 1,00,738 मतों से मिली जीत (अरुणाचल पश्चिम सीट)
  • गजेंद्र सिंह शेखावत - 1,15,677 वोटों से मिली जीत (जोधपुर सीट)
  • अर्जुन राम मेघवाल-  55 हजार वोटों से हासिल की जीत (बीकानेर सीट)
  • मनसुख मंडाविया-3,83,360 वोटों से जीते (पोरबंदर सीट)
  • धर्मेंद्र प्रधान-1,19,836 वोटों से मिली जीत (संबलपुर सीट)
  • प्रल्हाद जोशी- कांग्रेस उम्मीदवार विनोद आसुती को 97,324 वोटों के अंतर से हराया (धारवाड़ सीट)
  • शोभा करंदलाजे-2,59,476 वोटों के अंतर से मिली जीत (बेंगलुरु उत्तर सीट)
  • राजनाथ सिंह-1,35,159 वोटों से जीते (लखनऊ सीट)
  • पीयूष गोयल-कांग्रेस उम्मीदवार भूषण पाटिल को हराया।  (मुंबई उत्तर सीट)

हारने वाले नेताओं का नाम

  • स्मृति ईरानी- कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा से 1.6 लाख वोटों से हारी। (अमेठी सीट)
  • राजीव चंद्रशेखर - कांग्रेस के शशि थरूर से 16,077 से ज्यादा वोटों से हारे। (तिरुवनंतपुरम सीट)
  • अजय मिश्रा टेनी -समाजवादी पार्टी के उत्कर्ष वर्मा से हारे। (खीरी सीट)
  • सुभाष सरकार -तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार अरूप चक्रवर्ती से 32,778 वोटों से हारे। (बांकुरा सीट)
  • अर्जुन मुंडा -1.4 लाख वोटों से मिली हार। (खूंटी सीट)
  • कैलाश चौधरी - बाड़मेर सीट से हारे। (बाड़मेर सीट)
  • एल मुरुगन -डीएमके के ए राजा के हाथों 2,40,585 लाख वोटों से मिली हार। (नीलगिरी सीट)
  • निसिथ प्रमाणिक- टीएमसी उम्मीदवार के हाथों 39 हजार वोटों से हारे। (कूचबिहार सीट)
  • संजीव बालियान -समाजवादी पार्टी के हरेंद्र सिंह मलिक से 24,000 से अधिक मतों से हारे। (मुजफ्फरनगर सीट)
  • भगवंत खूबा-कर्नाटक के मंत्री ईश्वर खंड्रे के बेटे सागर खंड्रे से हारे। (बीदर सीट)
  • कौशल किशोर-समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आर.के. से हारे। (मोहनलालगंज सीट)
  • महेंद्र नाथ पांडे- सपा के बीरेंद्र सिंह से 21,565 वोटों से हारे। (चंदौली सीट)
  • कपिल पाटिल-एनसीपी (शरद गुट) के सुरेश गोपीनाथ म्हात्रे ने हराया। (भिवंडी लोकसभा सीट)
  • रावसाहेब दानवे-कांग्रेस के कल्याण वैजनाथ राव काले ने हराया। (जालना सीट)
  • भारती पवार-एनसीपी (शरद गुट) के भास्कर भगारे ने हराया। (डिंडोरी सीट)

यह भी पढ़ें: एक उम्मीदवार ऐसा भी... पहले हारे फिर जीते, वोटों की दोबारा गिनती हुई तो 48 वोट से विजयी हुआ ये नेता

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election Result 2024: 'जीतना मुश्किल था क्योंकि...,' बेटे वैभव की हार पर अशोक गहलोत का बड़ा बयान