Move to Jagran APP

Telangana Cabinet: CM रेवंत रेड्डी ने अपने पास रखा नगरपालिका और शहरी विकास मंत्रालय, किसे मिला वित्त विभाग?

तेलंगाना में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होने के बाद अब मंत्रियों का विभागों का भी बंटवारा हो गया है। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने अपने पास नगर नगरपालिका और शहरी विकास और कानून-व्यवस्था मंत्रालय रखा है। इसके अलावा मुख्यमंत्री उन मंत्रालयों की जिम्मेदारी भी संभालेंगे जिस आवंटित नहीं किया गया है। डिप्टी सीएम मल्लू भट्टी विक्रमार्क को वित्त मंत्री मंत्रालय मिला है।

By AgencyEdited By: Mohd FaisalUpdated: Sat, 09 Dec 2023 12:51 PM (IST)
Hero Image
Telangana Cabinet: CM रेवंत रेड्डी ने अपने पास रखे नगरपालिका और शहरी विकास मंत्रालय, किसे मिला वित्त विभाग? (फोटो एक्स)

आईएएनएस, हैदराबाद। तेलंगाना में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होने के बाद अब मंत्रियों का विभागों का भी बंटवारा हो गया है। तेलंगाना के डिप्टी सीएम मल्लू भट्टी विक्रमार्क को वित्त मंत्री मंत्रालय मिला है। जबकि डुडिला श्रीधर बाबू को सूचना प्रौद्योगिकी और उद्योग मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।

7 दिसंबर को ली थी रेवंत रेड्डी ने सीएम पद की शपथ

दरअसल, तेलंगाना सीएम के रूप में रेवंत रेड्डी ने 7 दिसंबर को शपथ ली थी। रेवंत रेड्डी के सीएम बनने के दो दिन के बाद विभागों का बंटवारा किया गया है।

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने अपने पास नगर नगरपालिका और शहरी विकास और कानून-व्यवस्था मंत्रालय रखा है। इसके अलावा मुख्यमंत्री उन मंत्रालयों की जिम्मेदारी भी संभालेंगे, जिस आवंटित नहीं किया गया है।

इन मंत्रियों को आवंटित किए गए मंत्रालय

वहीं, मंत्री श्रीधर बाबू को सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार, उद्योग और वाणिज्य मंत्रालय दिया गया था। साथ ही वह विधायी कार्य भी देखेंगे। इसके अलावा नालामाडा उत्तम कुमार रेड्डी को सिंचाई, खाद्य और नागरिक आपूर्ति आवंटित किया गया है। जबकि सी दामोदर राजा नरसिम्हा को स्वास्थ्य, चिकित्सा और परिवार कल्याण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी का प्रभार मिला है।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में सोमवार को होगा सीएम के नाम का एलान! विधायक दल की बैठक को लेकर आया अहम अपडेट

श्रीनिवास रेड्डी को मिला ये विभाग

इसके साथ ही कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी को सड़क और भवन, जबकि पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी को राजस्व एवं आवास सूचना जनसंपर्क मंत्रालय मिला है। वहीं, पोन्नम प्रभाकर परिवहन विभाग संभालेंगे। कोंडा सुरेखा को पर्यावरण एवं वन मंत्रालय दिया गया है।

सीताक्का को मिला पंचायत राज और ग्रामीण विकास मंत्रालय

सीताक्का को पंचायत राज और ग्रामीण विकास, महिला और बाल कल्याण मंत्री की जिम्मेदारी दी है। तुम्मला नागेश्वर राव को कृषि, सहकारिता और कपड़ा विभाग आवंटित किया गया है। जबकि जुपल्ली कृष्ण राव पर्यटन एवं संस्कृति और पुरातत्व मंत्री की जिम्मेदारी दी है।

यह भी पढ़ें- Telangana: प्रोटेम स्पीकर अकबरुद्दीन ओवैसी का विरोध क्यों कर रही बीजेपी? केंद्रीय मंत्री ने बताया कारण