Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

TMC Candidate list 2024: शत्रुघ्न सिन्हा ही नहीं एक और बिहारी नेता को ममता ने मैदान में उतारा, पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे को दुर्गापुर सीट से प्रत्याशी बनाया

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने रविवार को प्रदेश की सभी 42 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची की घोषणा की। इस बार खास बात यह है कि तृणमूल कांग्रेस ने टीम इंडिया के दो पूर्व क्रिकेटर्स यूसुफ पठान और कीर्ति आजाद को भी टिकट दिया है। ये दोनों ही क्रिकेटर्स भारत के लिए वर्ल्ड कप जीत चुके हैं।

By Jagran News Edited By: Siddharth Chaurasiya Updated: Sun, 10 Mar 2024 04:18 PM (IST)
Hero Image
तृणमूल कांग्रेस ने रविवार को प्रदेश की सभी 42 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची की घोषणा की है।

जागरण न्यूज नेटवर्क, कलकत्ता। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने रविवार को प्रदेश की सभी 42 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची की घोषणा की। इस सूची में टीएमसी ने बिहार के चेहरों पर विश्वास जताई है। इस में कीर्ति आजाद और शत्रुघ्न सिन्हा का नाम शामिल है। शत्रुघ्न सिन्हा को टीएमसी ने आसनसोल से टिकट दिया है और कीर्ति आजाद को वर्दवान दुर्गापुर से टिकट मिला है।

इस बार खास बात यह है कि तृणमूल कांग्रेस ने बिहार के चेहरों के साथ टीम इंडिया के दो पूर्व क्रिकेटर्स यूसुफ पठान और कीर्ति आजाद को टिकट दिया है। ये दोनों ही क्रिकेटर्स भारत के लिए वर्ल्ड कप जीत चुके हैं। इसके साथ ही कीर्ति आजाद बिहारी नेता भी हैं। जिसमें शत्रुघ्न सिन्हा भी शामिल हैं।

पहले पवन सिंह को बीजेपी ने दिया था टिकट

बीजेपी ने पहली सूची 195 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। इस सूची में भोजपुरी सिंगर और अभिनेता पवन सिंह को भी जगह मिली थी। पवन सिंह को बंगाल के आसनसोल से टिकट मिला था। इसके बाद पवन सिंह और शत्रुघ्न सिन्हा के बीच सीट को लेकर विवाद होने लगा। शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल से सांसद हैं, लेकिन इस चर्चा के बीच पवन सिंह आसनसोल से चुनाव लड़ने से पीछे हट गए। इसकी जानकारी उन्होंने 'एक्स' पर दी थी।

यह भी पढ़ें: TMC Candidate List: नुसरत जहां और मिमी चक्रवर्ती का कटा टिकट, ममता बनर्जी ने इन नेताओं पर चला दांव

पार्टी ने 16 मौजूदा सांसदों पर फिर से भरोसा जताया है। इस सूची में 12 महिलाओं का नाम शामिल है जिन्हें टिकट दिया गया है। क्रिकेटर यूसुफ पठान बहरामपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, जबकि कीर्ति आजाद को बर्धमान-दुर्गापुर सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है।

बसीरहाट लोकसभा सीट से टीएमसी ने मौजूदा सांसद नुसरत जहां की जगह अपने पूर्व सांसद हाजी नुरुल इस्लाम को मैदान में उतारा है। टीएमसी ने लोकसभा से निष्कासित महुआ मोइत्रा को कृष्णानगर सीट से लगातार दूसरी बार उम्मीदवार बनाया है। सूची की घोषणा कोलकाता में आयोजित तृणमूल कांग्रेस की रैली में की गई, जहां पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि पार्टी राज्य की सभी 42 सीटों पर अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी।

बिहार के पूर्व सीएम के बेटे हैं कीर्ति आजाद

इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर कीर्ति आजाद को टीएमसी ने दुर्गापुर से टिकट दिया है। इस सीट से फिलहाल भारतीय जनता पार्टी के एसएस आहलूवालिया सांसद हैं। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों की ओर से इस सीट के लिए प्रत्याशी का नाम तय नहीं किया गया है। कीर्ति आजाद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भागवत झा के बेटे हैं। भागवत झा कांग्रेस पार्टी के नेता की हैसियत से बिहार के सीएम बने, लेकिन बेटे ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत बीजेपी से की थी। इस दौरान वो कांग्रेस में गए और फिर टीएमसी ज्वाइन कर लिए।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Polls: सीएम ममता ने अरुण गोयल को ठोंका सलाम... पीएम मोदी को अधिकारियों संग तथ्य जांचने की दे दी नसीहत

परिवार में कौन कौन हैं?

कीर्ति आजाद की पत्नी का नाम पूनम आजाद है। पूनम भी राजनीति का हिस्सा हैं। पूनम आजाद 2003 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में उस वक्त की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के खिलाफ लड़ी थीं। हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। पूनम आजाद सेंसर बोर्ड की सदस्य भी रह चुकी हैं। पूनम पहले दिल्ली बीजेपी की प्रवक्ता थीं। उन्होंने बाद में बीजेपी छोड़कर आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली थी।

बेटे भी हैं क्रिकेट के शौकीन

कीर्ति आजाद के दो बेटे सौम्य वर्धन आजाद और सूर्यवर्धन आजाद हैं। कीर्ति आजाद के बड़े बेटे सुर्यवर्धन आजाद स्पोर्ट्स से ताल्लुक रखते है और दिल्ली अंडर-17, अंडर-19 में बतौर क्रिकेटर खेल चुके हैं जबकि छोटा बेटा सौम्यवर्धन भी दिल्ली अंडर-15 और दिल्ली अंडर-17 में खेल चुका है। कीर्ति आजाद के भाई राजवर्धन आजाद हैं जो कि पेशे से डॉक्टर हैं, जिन्होंने 1973 में पटना यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस, 1977 में एम्स, दिल्ली से एमडी, इसके अलावा भी कई अन्य डिग्रियां हासिल कीं हैं।