Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'कांग्रेसी नेता चला रहे हैं देश को बांटने की योजना', रेवंत रेड्डी के डीएनए वाले बयान पर बवाल; भाजपा नेता ने कही ये बात

तेलंगाना के नए-नवेले मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने अभी पूरी तरह से सत्ता संभाली भी नहीं है और उनके एक बयान को लेकर बवाल शुरू हो गया है। भाजपा वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि पार्टी के नेताओं द्वारा देश को बांटने की अजीब योजना चल रही है। तेलंगाना के सीएम ने कहा था कि हमारा डीएनए बिहार के डीएनए से बेहतर है।

By AgencyEdited By: Amit SinghUpdated: Thu, 07 Dec 2023 04:09 PM (IST)
Hero Image
मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के बयान को लेकर बवाल।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तेलंगाना के नए-नवेले मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने अभी पूरी तरह से सत्ता संभाली भी नहीं है और उनके एक बयान को लेकर बवाल शुरू हो गया है। भाजपा वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि पार्टी के नेताओं द्वारा देश को बांटने की अजीब योजना चल रही है।

भारत को विभाजित करने की योजना!

प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा पर निशाना साधते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं के द्वारा भारत को विभाजित करने की अजीब योजना चल रही है। आज कल उत्तर बनाम दक्षिण शुरू किया है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले रेवंत रेड्डी ने कहा कि हमारा DNA बिहार के DNA से अच्छा है। रेवंत रेड्डी ने जिन राव साहब को हराया है, उनके DNA में बिहार का अंश है। प्रसाद ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी खुद को प्रासंगिक बनाने के लिए किस सीमा तक गिरेगी।

यह भी पढ़ें: एमपी, राजस्थान और छत्तीसगढ़ को नया सीएम मिलने में लगेगा चार से पांच दिन का समय, कारण जान लीजिए

— BJP LIVE (@BJPLive) December 7, 2023

भारत की सांस्कृतिक एकता सभी तरफ

रविशंकर प्रसाद ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस को पता है कि शंकराचार्य जब केरल से चले थे, तो उन्होंने चारों मठों की स्थापना की थी। उत्तर में ज्योतिष्पीठ, दक्षिण में श्रृंगेरी पीठ, पश्चिम में द्वारिका शारदा पीठ और पूरब में पुरी गोवर्धन पीठ। यही तो भारत है। भारत की सांस्कृतिक एकता उत्तर में भी है और दक्षिण में भी है। क्या गांधी परिवार को कुछ याद है। तो क्या उत्तर भारत और दक्षिण भारत की बात की जा रही है। अपने को राजनीतिक रूप से प्रासंगिक करने के लिए कहां तक गिरेगी कांग्रेस पार्टी।

यह भी पढ़ें: राजस्थान: 'पांच विधायकों को रिजॉर्ट में किसने रखा', CM पर सस्पेंस के बीच BJP में अटकलों का बाजार गर्म