Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था ध्वस्त, राज्य में लगे राष्ट्रपति शासन', कांग्रेस ने की शिंदे सरकार को बर्खास्त करने की मांग

Maharashtra Politics कांग्रेस ने कानून-व्यवस्था के मामले में महाराष्ट्र सरकार पर खूब निशाना साधा। पार्टी ने कहा कि प्रदेश भर में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। गृह विभाग भी पूरी तरह से फेल हो गया है। महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने शिंदे सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। उन्होंने प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।

By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Updated: Fri, 06 Sep 2024 04:02 PM (IST)
Hero Image
विजय वडेट्टीवार ने शिंदे सरकार को घेरा। (फाइल फोटो)

पीटीआई, मुंबई। कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने शुक्रवार को एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार पर कानून-व्यवस्था के एकदम से ध्वस्त होने का आरोप लगाया। उन्होंने प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि प्रदेश में हाल ही में हिंसा की 200 से अधिक घटनाएं सामने आई हैं।

यह भी पढ़ें: टाइम्स टावर बिल्डिंग में लगी भीषण आग, कई लोगों के फंसे होने की आशंका; धुएं का गुबार देख सहमे लोग

विजय वडेट्टीवार का आरोप है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था सिर्फ नाम के लिए है। गृह विभाग पूरी तरह विफल है। इसके प्रभारी लोग पूरी तरह राजनीति में डूबे हुए हैं और उन्होंने लोगों को मझधार में छोड़ दिया है।

गढ़चिरौली की घटना राज्य पर धब्बा

उन्होंने कहा, "इस सरकार को बर्खास्त करके राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए। विजय ने पूर्वी महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले की घटना को चौंकाने वाला बताया, जहां चिकित्सा सुविधाओं की कमी के कारण दो बच्चों की मौत हो गई है। उन्होंने कहा, "यह राज्य पर एक धब्बा है। बच्चों को उनके माता-पिता द्वारा इलाज के लिए 15 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा, क्योंकि उनके गांव में कोई डॉक्टर नहीं था। स्वास्थ्य मंत्री और संरक्षक मंत्री क्या कर रहे हैं?"

यह भी पढ़ें: लालबागचा राजा की पहली झलक आई सामने, गणेश भक्तों के लिए महाराष्ट्र में 15 दिनों के लिए टोल माफ