Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Karnataka Minister Slaps Woman: मदद की गुहार लगाने पहुंची महिला को BJP मंत्री ने जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल

कर्नाटक के आवास मंत्री वी सोमन्ना यहां गुंडलूपेट के एक गांव में एक महिला को कथित तौर पर थप्पड़ मारने के मामले में विवादों में घिर गए हैं। महिला अपनी शिकायत को हल करने के लिए एक याचिका लेकर उनके पास गई थी।

By AgencyEdited By: Versha SinghUpdated: Sun, 23 Oct 2022 03:28 PM (IST)
Hero Image
मदद की गुहार लगाने पहुंची महिला को BJP मंत्री ने जड़ा थप्पड़

चामराजनगर (कटका), एजेंसी। कर्नाटक के आवास मंत्री वी सोमन्ना यहां गुंडलूपेट के एक गांव में एक महिला को कथित तौर पर थप्पड़ मारने के मामले में विवादों में घिर गए हैं। बता दें कि महिला अपनी शिकायत को हल करने के लिए एक याचिका लेकर उनके पास गई थी।

वहीं, मंत्री ने अभी तक इस घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन महिला ने कहा कि सोमन्ना उसे सांत्वना दे रहे थे जब उसने उसे एक सरकारी भूखंड आवंटित करने के लिए उसके सामने साष्टांग प्रणाम करने की कोशिश की थी।

यह भी पढ़ें- कर्नाटक सरकार ने Ola और Uber पर की कार्रवाई, अवैध आटोरिक्शा सेवाओं को तत्काल प्रभाव से रोकने का दिया निर्देश

प्राप्त जानकारी के अनुसार चामराजनगर के जिला प्रभारी मंत्री सोमन्ना गुंडलूपेट के हंगला गांव गए थे और एक संपत्ति दस्तावेज वितरण समारोह में हिस्सा ले रहे थे।

संपत्ति के दस्तावेज भूमिहीन लोगों को दिए गए जो आवासीय उद्देश्यों के लिए सरकारी भूमि पर कब्जा कर रहे थे, लेकिन अब तक इसका कोई स्वामित्व हासिल नहीं किया था।

समारोह के दौरान, वायरल वीडियो में कथित तौर पर एक महिला को मंत्री के पास एक भूखंड आवंटित करने की गुहार लगाते हुए दिखाया गया था। अनियंत्रित भीड़ के कारण धक्का लगने पर मंत्री नाराज हो गए और महिला को थप्पड़ मार दिया।

हालांकि, मंत्री के कार्यालय ने एक वीडियो साझा किया जिसमें महिला ने कहा कि उसने केवल एक भूखंड देने की गुहार लगाई क्योंकि वह बहुत गरीब थी।

अपने बच्चों के साथ महिला ने वीडियो में कहा, मैंने उनके चरणों में प्रणाम किया और मंत्री ने मुझे सांत्वना देते हुए उठाया कि वह मेरी मदद करेंगे लेकिन यह प्रचारित किया गया कि उन्होंने मुझे पीटा।

यह भी पढ़ें- KPSC Recruitment 2022: कर्नाटक लोक सेवा आयोग ने निकाली 382 पदों की भर्ती, आवेदन 19 अक्टूबर से

कांग्रेस महासचिव और राज्यसभा सदस्य जयराम रमेश ने मंत्री के कथित आचरण के लिए उनकी आलोचना की।रमेश ने ट्वीट किया, राहुल गांधी ने जिस तरह से 30 सितंबर को उसी गुंडलूपेट से भारत जोड़ो यात्रा के कर्नाटक चरण की शुरुआत की, उससे क्या फर्क पड़ता है! इस बेशर्म आदमी को तुरंत बर्खास्त कर देना चाहिए।