Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

चुनाव रिजल्ट के दो दिन बाद कांग्रेस ने जड़ दी सेंचुरी, कौन है वो निर्दलीय सांसद जिसने दिया अपना समर्थन

महाराष्ट्र की सांगली सीट से जीते निर्दलीय उम्मीदवार विशाल पाटिल ने कांग्रेस को अपना समर्थन दे दिया है। मल्लिकार्जुन खरगे से मिलकर उन्होंने अपना समर्थन पत्र सौंपा। जानकारी के मुताबिक विशाल पाटिल ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी लेकिन सीट शेयरिंग की वजह से ये सीट उद्धव गुट को मिल गई। इसके बाद उन्होंने निर्दलीय सांसद के तौर पर चुनाव लड़ने का फैसला किया।

By Jagran News Edited By: Piyush Kumar Updated: Fri, 07 Jun 2024 09:15 AM (IST)
Hero Image
महाराष्ट्र की सांगली सीट से जीते निर्दलीय उम्मीदवार विशाल पाटिल ने कांग्रेस को अपना समर्थन दे दिया है।(फोटो सोर्स: कांग्रेस)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 99 सीटें मिली। हालांकि, चुनाव परिणाम सामने आने के बाद कांग्रेस ने अब सेंचुरी जड़ दी है। रिजल्ट आने के दो दिनों बाद अब लोकसभा में कांग्रेस की 100 सीटें हो जाएगी। दरअसल, महाराष्ट्र की सांगली सीट से जीते निर्दलीय उम्मीदवार विशाल पाटिल (Vishal Patil Independent MP) ने कांग्रेस को अपना समर्थन दे दिया है।

कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने चाहते थे विशाल पाटिल

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिलकर उन्होंने अपना समर्थन पत्र सौंपा। जानकारी के मुताबिक, विशाल पाटिल ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी, लेकिन सीट शेयरिंग की वजह से ये सीट उद्धव गुट को मिल गई। इसके बाद उन्होंने निर्दलीय सांसद के तौर पर चुनाव लड़ने का फैसला किया।

आईएनडीआईए गठबंधन को 234 सीटें मिली

विशाल पाटिल ने एक लाख से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की। इस लोकसभा चुनाव में आईएनडीआईए गठबंधन को 234 सीटें मिली है। वहीं, एनडीए को 293 सीटें मिली है। हालांकि, इस बार बीजेपी बहुमत का आंकड़ा छूने में असमर्थ रही।

बात करें महाराष्ट्र की तो राज्य में एनडीए को 17 सीटें मिली। वहीं, आईएनडीआई गठबंधन को 30 सीटें हासिल हुई। राज्य में भाजपा को केवल 9 सीटें मिली। 

यह भी पढ़ें: किसान आंदलोन में शामिल 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर कंगना रनौत ने क्या कहा था? 4 साल पहले नवनिर्वाचित सांसद से हुई थी ये गलती