Move to Jagran APP

Wayanad Bypoll: प्रियंका गांधी और नाव्या हरिदास में कौन ज्यादा पढ़ी लिखी? दोनों प्रत्याशियों के बीच है टक्कर

वायनाड लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के खिलाफ भाजपा उम्मीदवार नाव्या हरिदास चुनाव लड़ने वाली हैं। बात करें दोनों नेताओं की शिक्षा की तो प्रियंका गांधी पोस्ट ग्रेजुएट हैं। उन्होंने कॉन्वेंट ऑफ जेसस एंडी मैरी स्कूल से प्राथमिक शिक्षा हासिल की। इसके बाद उन्होंने साइकोलॉजी से बीए ऑनर्स किया। वहीं नाव्या हरिदास ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है।

By Jagran News Edited By: Piyush Kumar Updated: Thu, 24 Oct 2024 02:10 PM (IST)
Hero Image
Wayanad Bypoll: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के खिलाफ भाजपा ने नाव्या हरिदास को मैदान में उतारा है।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वायनाड लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी  (Priyanka Gandhi)  के खिलाफ भाजपा ने नाव्या हरिदास (Navya Haridas) को उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर 13 नवंबर को वोटिंग होगी। प्रियंका गांधी ने नामांकन के दौरान दाखिल हलफनामे में अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया था। हालांकि, आइए आज पढ़ते हैं कि प्रियंका गांधी और नाव्या हरिदास में ज्यादा पढ़ी लिखी कौन हैं।  

हलफनामे के मुताबिक, प्रियंका गांधी पोस्ट ग्रेजुएट हैं। उन्होंने कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंडी मैरी स्कूल से प्राथमिक शिक्षा हासिल की। इसके बाद उन्होंने साइकोलॉजी से बीए ऑनर्स किया। उन्होंने जीसस एंड मैरी कॉलेज, दिल्ली यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएशन किया। इसके बाद उन्हें  वर्ष 2010 में उन्होंने बौद्ध अध्ययन में एमए की डिग्री हासिल की।

कितनी पढ़ी लिखी हैं नाव्या?

वहीं, बात करें नाव्या हरिदास की पढ़ाई लिखाई की तो उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। वो सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। उन्होंने साल 2007 में बीटेक की पढ़ाई की है। उन्होंने केएमसीटी इंजीनियरिंग कॉलेज,  कैलीकट यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। उनके पति  मेकैनिकल इंजीनियर हैं।

नाव्या के लिए राजनीतिक सफर नई नहीं है। वो कोझिकोड नगर निगम की दो बार पार्षद रह चुकी हैं। साल 2021 में उन्होंने कोझिकोड विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। हालांकि, वो चुनाव हार गई थीं। उनका परिवार आरएसएस से जुड़ा हुआ है।

राहुल गांधी ने कभी भी वायनाड की परवाह नहीं की: नाव्या हरिदास

प्रियंका गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ने को लेकर उन्होंने कहा,"मैं वायनाड को बहुत अच्छी तरह से जानती हूं और महिला मोर्चा के राज्य महासचिव के रूप में मैंने कई बार वायनाड का दौरा किया है। मैं कई बार वायनाड की समस्याओं से जुड़ी रही हूं। मैंने वायनाड के लोगों के साथ काम किया है। वायनाड का कोई भी मुद्दा संसद में नहीं उठाया गया। उन्होंने (राहुल गांधी) कभी भी वायनाड की वास्तविक जरूरतों की परवाह नहीं की। वायनाड में 10 प्रतिशत आदिवासी आबादी है, उनके उत्थान पर कभी भी सांसदों ने विचार नहीं किया।"

13 नवंबर को होगा उपचुनाव 

बता दें कि 13 नवंबर को वायनाड में उपचुनाव होना है। वहीं, 23 नवंबर को मतगणना होगी।बताते चलें कि लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने वायनाड के अलावा रायबरेली से भी चुनाव लड़ा था। दोनों सीटों से चुनाव जीतने के बाद उन्होंने वायनाड सीट छोड़ने का फैसला किया। 

यह भी पढ़ें: Priyanka Gandhi Net Worth: 59 किलो चांदी, चार करोड़ की चल संपत्ति; दिल्ली में फार्महाउस..., कितनी अमीर हैं प्रियंका गांधी?

यह भी पढ़ें: Viral Video 'दरवाजे के बाहर से झांक रहे थे खरगे साहब', BJP का गांधी परिवार पर फूटा गुस्सा; आखिर क्या है मामला