Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

लालू यादव से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार! क्या है वायरल वीडियो का सच? बिहार में सियासी हलचल फिर तेज

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच हुई मुलाकात के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हैं। दरअसल पूर्व मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा और पत्रकार प्रकाश कुमार राज्य सूचना आयुक्त बनाए गए हैं। मालूम हो कि मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के बीच मंत्रणा के दौरान दोनों नामों पर सहमति बनी थी। इस मुलाकात के बाद ही अटकलें तेज है।

By Ajay Singh Edited By: Ajay Singh Updated: Fri, 06 Sep 2024 02:19 PM (IST)
Hero Image
5 सितंबर 2022 को लालू यादव से मिलने राबड़ी आवास पहुंचे थे लालू

अजय सिंह, नई दिल्ली। क्या बिहार में एक बार फिर सियासी फेरबदल होने वाला है? क्या नीतीश कुमार और भाजपा की दोस्ती फिर टूटने वाली है? इस उधेड़बुन से जुड़े सवाल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। ऐसा क्यों? क्योंकि दो दिन पहले यानी 4 सितंबर 2024 को पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की मुलाकात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से हुई थी।

इसके बाद अफवाहों का बाजार ऐसा गर्म हुआ कि पटना से दिल्ली तक भूचाल जैसी स्थिति बनती दिख रही है। हालांकि, सीएम और पूर्व डिप्टी सीएम के बीच ये अचानक मुलाकात क्यों हुई थी? इसका खुलासा उसी समय तेजस्वी यादव ने मीडिया के सामने भी कर दिया। सबसे पहले नीचे पढ़ें कि तेजस्वी ने क्या कहा।

सूचना आयुक्त के दो रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए बैठक थी। जो नाम तय हुए हैं उसके बारे में राज्य सरकार के स्तर से जानकारी दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री के साथ उनकी जाति आधारित गणना के बाद जो आरक्षण का दायरा बढ़ा है उसे संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल किए जाने पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि मामला अभी न्यायालय में है। मैंने कहा कि हमलोग भी न्यायालय गए हुए हैं। - तेजस्वी यादव

RJD is demanding the inclusion of the caste survey findings, conducted in 2023,… pic.twitter.com/jR7KePzViK— Press Trust of India (@PTI_News) September 3, 2024

तेजस्वी की सफाई से भी नहीं थमीं अटकलें

तेजस्वी यादव के बयान के बाद भी अकटलों का बाजार चरम पर है। राजद समर्थित नेता और कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर ये दावा कर रहे हैं कि नीतीश कुमार एक बार फिर महागठबंधन में आ रहे हैं। हालांकि, कयासों के बीच शुक्रवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के सामने नीतीश कुमार ने साफ कर दिया कि हम इधर-उधर नहीं जाने वाले हैं।

नीतीश कुमार ने तोड़ी चुप्पी

 बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम दो बार उन लोगों (RJD) के साथ चले गए। गलती हुई थी। अब कभी नहीं होगी। अब फिर कभी नहीं जाएंगे। बिहार में बीजेपी और जनता दल यूनाइटेड ने मिलकर सारा काम किया है। आजकल आप मीडिया वाले हैं सबकुछ छापते ही हैं। हमसे दो बार गलती किया फिर भी उनलोगों को साथ दिया। फिर बाद में हटा दिया। हम कभी इधर-उधर नहीं जाएंगे। हमलोग शुरू से साथ थे।

नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने साथ मिलकर लिया बड़ा फैसला, राज्यपाल ने भी दे दी हरी झंडी

गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर शैलेंद्र यादव नाम के यूजर जो कि अपने आप को पत्रकार और समाजिक कार्यकर्ता बता रहा है उन्होंने एक वीडियो शेयर किया और लिखा- बिहार में खेला होने की संभावनाएं बढ़ती जा रही हैं। आज नीतीश कुमार और लालू यादव के आवास पर मुलाकात करने पहुंचे। 3-4 दिन के अंदर नीतीश और तेजस्वी की ये दूसरी मुलाकात है।

क्या है इस वीडियो की सच्चाई

नीतीश-लालू की मुलाकात का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने भी इसे शेयर किया है। दरअसल, ये वीडियो दो साल पहले का है। जब बिहार में महागठबंधन की सरकार हुआ करती थी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 5 सितंबर 2022 को लालू यादव से मिलने राबड़ी आवास पहुंचे थे।

ऐसे में इस वीडियो की सच्चाई में दम नहीं है। जानकार मानते हैं कि बिहार सियासी 'खिचड़ी' एक बार फिर से पके यह हो सकता है, परंतु इसके निकट भविष्य में संभावना दिखाई नहीं दे रही है। इसलिए सोशल मीडिया पर चल रही अटकलें, महज अटकलें ही हैं।

नीतीश और लालू की मुलाकात से जुड़ी तस्वीरें समाचार एजेंसी एएनआई ने 5 सितंबर 2022 को दोपहर 1 बजकर 40 मिनट पर जारी की थी। इसी मुलाकात का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दावा है कि ये दोनों नेताओं के बीच हुई ताजा मुलाकात का वीडियो है, परन्तु इसमें सच्चाई नहीं है।

भाजपा पर लोगों को भरोसा : सम्राट

इधर, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को कहा कि भाजपा की विचारधारा पर लोगों को पूरा भरोसा है। भाजपा जो कहती है, उसे करके भी दिखाती है। उन्होंने कहा कि 2005 के बाद बिहार में विकास दिखा है। आज नरेन्द्र मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार में विकास दिख रहा है।

लालू प्रसाद का कुशवाहा प्रेम ढकोसला : उमेश

जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने गुरुवार को कहा कि लालू प्रसाद का कुशवाहा प्रेम ढकोसला है। कुशवाहा समाज राजद के परिवारवादी राजनीति का शिकार नहीं होगा। जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लच्छेदार और लुभावने भाषणों से जनता को दिग्भ्रमित करना राजद की पुरानी कार्य संस्कृति रही है।

पहले नीतीश कुमार से मुलाकात, फिर पार्टी नेताओं के साथ मीटिंग; क्या करने वाले हैं तेजस्वी?