Gujarat Lok sabha Election Result 2024: गुजरात में BJP की बंपर जीत, पढ़ें किस सीट से कौन जीता कौन हारा
गुजरात की 26 लोकसभा सीटों के लिए मतगणना अभी जारी है। हालांकि गांधीनगर सीट से अमित शाह ने भारी मतों से जीत हासिल कर ली है। वहींसूरत सीट पर भाजपा ने पहले ही निर्विरोध जीत हासिल कर ली है। बता दें कि पिछले दो आम चुनावों में भाजपा ने सभी 26 सीटों पर आसानी से जीत हासिल की है जिससे पार्टी को केंद्र में अपनी सरकार बनाने में मदद मिली।
ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली। Gujarat Lok sabha Election Result 2024: गुजरात की 26 में से 25 सीटों के लिए मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई और केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर निर्वाचन क्षेत्र में 7.44 लाख से अधिक मतों से जीत दर्ज की। भारतीय चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए अपडेट के अनुसार, गुजरात में भाजपा ने 25 सीटों पर जीत हासिल कर ली है, जबकि कांग्रेस एक सीट पर ही अपना खाता खोल पाई है।
आइये लोकसभा चुनाव 2024 में गुजरात के निर्वाचन क्षेत्रों और उसके प्रमुख उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट पर डालते है एक नजर
कौन जीता और कौन हारा -यहां देखें गुजरात लोकसभा के सभी सीटों के नतीजे
सीट | भाजपा | I.N.D.I गठबंधन | जीत |
कच्छ | विनोद चावड़ा | नितिशभाई लालन |
BJP |
बनासकांठा | डॉ रेखाबेन चौधरी | गेनीबेन ठाकोर | INC |
पाटण | भरत सिंह डाभी | चंदनजी ठाकोर | BJP |
महेसाणा | हरिभाई पटेल | रामजी ठाकोर | BJP |
साबरकांठा | शौभनाबेन बरैया | डॉ तुषार चौधरीBJP | BJP |
गांधीनगर | अमित शाह | सोनम पटेल | BJP |
अहमदाबाद पूर्व | हसमुख भाई पटेल | हिम्मत सिंह पटेल | BJP |
अहमदाबाद पश्चिम | दिनेश मकवाणा | भरत मकवाना | BJP |
सुरेंद्र नगर | चंदूभाई शिहोरा | ऋत्विक भाई मकवाना | BJP |
राजकोट | परोषत्तम रुपाला | परेश धनानी | BJP |
पोरबंदर | मनुसख मांडविया | ललित वसोया | BJP |
जामनगर | पूनम माडम | जेपी मार्विया | BJP |
जूनागढ़ | राजेश चुडासमा | हीराभाई जोतवा | BJP |
अमरेली | भरत भाई सुतारिया | जेनीबन ठुम्मर | BJP |
भावनगर | निमुबेन | उमेश मकवाणा | BJP |
आणंद | मितेश पटेल | अमित चावाड़ा | BJP |
खेड़ा | देवु सिंह चौहान | कालू सिंह डाभी | BJP |
पंचमहाल | राजपाल सिंह जाधव | गुलाब सिंह चौहाण | BJP |
दाहोद | जसवंत सिंह भाभोर | प्रभाबेन तवियाद | BJP |
वडोदरा | डॉ हेमांग जोशी | जशपाल सिंह पढियार | BJP |
छोटा उदेपुर | जशुभाई भीलु भाई रठावा | सुखराम राठवा | BJP |
भरूच | मनसुख वसावा | चैतर वसावा | BJP |
बारडोली | प्रभुभाई वसावा | सिद्धार्थ चौधरी | BJP |
सूरत | मुकेश भाई दलाल | नीलेश कुंबानी | BJP |
नवसारी | सीआर पाटिल | नैषदभाई देसाई | BJP |
वलसाड | धवल पटेल | अनंतभाई पटेल | BJP |