Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Odisha Election 2023: 21 नवंबर को होगा ओडिशा विधानसभा उपाध्यक्ष का चुनाव, नामांकन की आखिरी तारीख का हुआ ऐलान

ओडिशा में विधानसभा उपाध्यक्ष के चुनाव की तारीख तय कर दी गई है। विधानसभा उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर ओडिशा विधानसभा के सभी सदस्यों को पत्र भेज दिया गया है। सदस्य 20 नवम्बर को दोपहर 12 बजे तक अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। बता दें कि ओडिशा विधानसभा में उपाध्यक्ष का पद रजनीकांत सिंह के इस्तीफे के बाद यह पद खाली हुआ था।

By Jagran NewsEdited By: Shubham SharmaUpdated: Wed, 15 Nov 2023 05:00 AM (IST)
Hero Image
21 नवंबर को होगा ओडिशा विधानसभा उपाध्यक्ष का चुनाव।

जागरण संवाददात, भुवनेश्वर। ओडिशा विधानसभा उपाध्यक्ष का चुनाव 21 नवंबर को होगा। विधानसभा उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर ओडिशा विधानसभा के सभी सदस्यों को पत्र भेज दिया गया है। चुनाव 21 नवम्बर को सुबह 9:30 बजे होगा। विधानसभा सचिव ने इस संबंध में विधानसभा के सभी सदस्यों को पत्र लिखा है।

रजनीकांत सिंह के इस्तीफे के बाद खाली हुआ था पद

सदस्य 20 नवम्बर को दोपहर 12 बजे तक अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। चुनाव 21 नवम्बर को होगा। विधानसभा उपाध्यक्ष रजनीकांत सिंह के इस्तीफे के बाद यह पद खाली हुआ था।

यह भी पढ़ेंः Israel-Hamas War: इजरायली सेना गाजा शहर पर पूरी तरह कब्जा करने के लिए बढ़ी आगे, आतंकी दक्षिण की ओर भागने को हुए मजबूर

यह भी पढ़ेंः Subrata Roy: बिहार में जन्मे, गोरखपुर से इंजीनियरिंग की; चिटफंड कंपनी से विशाल साम्राज्य की स्थापना और अंतिम सांस तक अधूरा रह गया यह सपना