Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

PM Modi: 'आदिवासियों को मिल रही प्राथमिकता का प्रमाण हैं हमारी योजनाएं', झारखंड में बोले पीएम मोदी

हजारीबाग के विनोबा भावे विश्वविद्यालय कैंपस में प्रधानमंत्री ने कुल कुल 83 हजार 700 करोड़ की योजनाओं का शुभारंभ लोकार्पण व शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान आदिवासी समाज के कल्याण से जुड़ा है। मुझे खुशी है कि धरती आबा भगवान बिरसा की धरती से ही योजना शुरू हो रही है। आज गांधी जयंती है।

By Jagran News Edited By: Jeet Kumar Updated: Thu, 03 Oct 2024 05:45 AM (IST)
Hero Image
हजारीबाग में प्रधानमंत्री ने कई योजनाओं का शुभारंभ, लोकार्पण व शिलान्यास किया

 जागरण संवाददाता, हजारीबाग। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को झारखंड के हजारीबाग से धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान के तहत आदिवासियों के सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक विकास के लिए देश के 792 जिलों में से 549 में 79,150 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे देश के 2740 प्रखंडों के 65 हजार गांवों के पांच करोड़ से ज्यादा आदिवासी लाभान्वित होंगे। इसे आदिवासियों के लिए अब तक की सबसे बड़ी योजना बताया जा रहा है।

समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान आदिवासी समाज के कल्याण से जुड़ा है। यह योजना हमारी सरकार में आदिवासियों को मिल रही प्राथमिकता का प्रमाण है। मुझे खुशी है कि धरती आबा भगवान बिरसा की धरती से ही योजना शुरू हो रही है। आज गांधी जयंती है।

83 हजार 700 करोड़ की योजनाओं का शुभारंभ

आगे बोले कि गांधी जी का मानना था कि देश का तभी तेजी से विकास हो सकता है जब आदिवासी समाज का विकास हो। मुझे संतोष है हमारी सरकार आदिवासी समाज के उत्थान पर सबसे ज्यादा ध्यान दे रही है। यह योजनाएं भारत सरकार द्वारा देश के आदिवासी समाज को मिल रही प्राथमिकता का प्रमाण हैं। हजारीबाग के विनोबा भावे विश्वविद्यालय कैंपस में प्रधानमंत्री ने कुल कुल 83 हजार 700 करोड़ की योजनाओं का शुभारंभ, लोकार्पण व शिलान्यास किया।

आदिवासियों के लिए पिछले साल भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर खूंटी से शुरू की गई पीएम जन मन योजना का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि एक साल में ही झारखंड ने कई उपलब्धियां हासिल की है। 950 गांव में हर घर जल पहुंचाने का काम पूरा कर लिया गया है। यह बदलाव हमारे आदिवासी समाज को प्रगति का सामान अवसर देगा। मुझे विश्वास है कि मेरे आदिवासी युवा आगे बढ़ेगे और उनके साम‌र्थ्य का लाभ देश को मिलेगा।

जोहार के साथ ही उन्होंने भाषण का समापन किया। पीएम मोदी ने हजारीबाग के ही गांधी मैदान में भाजपा की परिवर्तन महारैली को संबोधित करते हुए भ्रष्टाचार, जमीन की लूट, कोयले की लूट, ट्रांसफर उद्योग, घुसपैठिए और आदिवासियों के मुद्दे को लेकर हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर निशाना साधा।

महिला ने पीएम से मिलने की कोशिश की

पीएम मोदी की रैली के दौरान कोडरमा की रहने वाली कुसुम साहू ने अपनी मांगों को लेकर दबाव बनाने के लिए उनसे मिलने की कोशिश की। सुरक्षाकर्मियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उसे रोक दिया। महिला मंच के पास एक साउंड बाक्स पर खड़ी हो गई थी। पीएम ने संबोधन के बीच में ही सुरक्षाकर्मियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए महिला को नीचे उतारने को कहा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार महिला पीएम को ज्ञापन सौंपना चाहती थी।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें