Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

CM Nayab Saini in Punjab: आज पंजाब दौरे पर हरियाणा CM नायब सैनी, अमृतसर में हरमंदिर साहिब में टेका माथा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी (Haryana CM Nayab Saini) आज पंजाब दौरे पर हैं। यहां अमृतसर में उन्होंने स्वर्ण मंदिर (Golden Temple) में माथा टेका और डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह के साथ शिष्टाचार भेंट की। हरमंदिर साहिब में उनके साथ काफी भीड़ नजर आईं। नायब सैनी सिख पगड़ी धारण किए हुए नजर आ रहे हैं। वह दोपहर बाद चंडीगढ़ लौटेंगे।

By Jagran News Edited By: Prince Sharma Updated: Fri, 28 Jun 2024 02:43 PM (IST)
Hero Image
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी अमृतसर में मौजूद स्वर्ण मंदिर में (जागरण)

डिजिटल डेस्क, अमृतसर। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज पंजाब दौरे पर हैं। अमृतसर में उन्होनें डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह के साथ शिष्टाचार भेंट की। इस बाबत नायब सैनी ने एक्स पर लिखा कि राधा स्वामी सत्संग ब्यास के आध्यात्मिक प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों जी से मुलाकात की।

नायब सैनी ने हरमंदिर साहिब में किए दर्शन

— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) June 28, 2024

नायब सैनी ने लिखा कि उनके कुशल नेतृत्व में आरएसएसबी कई सामुदायिक सेवा प्रयासों में सबसे आगे रहा है। इस अवसर पर बाबा जी से विभिन्न आध्यात्मिक और सामाजिक विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। इसी के साथ अमृतसर में नायब सैनी ने हरमंदिर साहिब के भी दर्शन किए और माथा टेका।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें