Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Punjab News: तरनतारन में अवैध हथियारों का सौदागर गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किए तीन पिस्तौल

पंजाब में तरनतारन पुलिस ने बाहरी राज्यों से अवैध अस्लहा लाकर बेचने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान वरुण सभ्रवाल के रूप में हुई है। इसके कब्जे से 315 बोर के तीन पिस्तौल और एक कारतूस बरामद हुए हैं। हालंकि आरोपी का एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By DHARAMBIR SINGH MALHAR Edited By: Gurpreet Cheema Updated: Fri, 27 Sep 2024 05:18 PM (IST)
Hero Image
बाहरी राज्यों से असलहा लाकर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश

जागरण संवाददाता, तरनतारन। बाहरी राज्यों से अवैध असलहा लाकर बेचने वाले गिरोह के सदस्य वरुण सभ्रवाल निवासी राजीव गांधी विहार जालंधर को अनाज मंडी तरनतारन समीप गुरुवार की रात काबू किया गया। सूचना के आधार पर नाकाबंदी के दौरान आरोपित को काबू कर तलाशी ली गई।

इस दौरान उसके कब्जे से 315 बोर के तीन पिस्तौल, एक कारतूस बरामद किया गया। आरोपित का एक साथी करन कुमार मौके से फरार हो गया। थाना सिटी में मुकदमा दर्ज कर अगलेरी कार्रवाई की जा रही है।

सब डिविजन तरनतारन के डीएसपी कमलमीत सिंह ने बताया कि गैर समाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिटी के प्रभारी इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह को सूचना मिली कि बाहरी राज्यों से अवैध अस्लहा लाकर पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों में बेचा जा रहा है। ऐसे ही गिरोह का एक सदस्य तरनतारन क्षेत्र में आने वाला है।

उक्त सूचना के आधार पर थाना सिटी के ड्यूटी अधिकारी एएसआइ सुरजीत सिंह ने थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह की अगुवाई में अनाज मंडी समीप गुरुवार की शाम नाकाबंदी की। जिस दौरान संदिग्ध हालत में घूम रहे एक व्यक्ति को रोककर शनाखत करवाने के लिए कहा गया।

आरोपित ने अपना नाम वरुण सभ्रवाल पुत्र सोनू सभ्रवाल निवासी मकान नंबर 191 सूरज इनक्लेव राजीव गांधी विहार जालंधर बताया। आरोपित की तलाशी लेने पर 315 बोर तीन देसी पिस्तौल, एक कारतूस बरामद हुआ। जबकि मौके से आरोपित का साथी फरार हो गया।

वरुण सभ्रवाल ने फरार होने वाले साथी का नाम करन कुमार पुत्र शाम लाल निवासी तरनतारन बताया। डीएसपी ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। वरुण सभ्रवाल को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि उक्त अवैध अस्लहा कहां सप्लाई किया जाना था।

बदमाश विशाल शाका पिस्तौल समेत गिरफ्तार

डीएसपी कमलमीत सिंह ने बताया कि अवैध अस्लहा रखने के मामले में नामजद मस्तप्रीत सिंह के जमानत पर घर आने के बाद उस पर गोलियां चलाने वाले बदमाश विशाल शाका को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित के कब्जे से एक पिस्तौल, तीन कारतूस बरामद किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि मोहल्ला जसवंत सिंह वाला निवासी मस्तप्रीत सिंह 23 सितंबर को अस्लहा एक्ट तहत अदालत से जमानत लेकर जेल से बाहर आया था। जिस पर विशाल शाका ने अपने साथियों से मिलकर गोलियां चलाईं। गुरुवार को थाना सिटी में विशाल शाका को नामजद किया गया। उक्त आरोपित को अदालत में पेश कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें