Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Punjab News: नितिन गडकरी ने अमृतसर की पवित्र धरती को किया नमन, SYL विवाद पर दिया बड़ा बयान; पढ़िए क्या कहा

Nitin Gadkari Visit In Punjab केंद्रीय सड़क परिवह और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक स्थल श्री हरिमंदिर साहिब के दर्शन किये। इसके बाद उन्होंने अटारी सीमा पर स्थापित 418 फीट ऊंचे तिरंगे का उद्घाटन किया। नितिन गडकरी के साथ सीएम मान मंत्री कुलदीप धारीवाल हरभजन सिंह ईटीओ और सांसद गुरजीत औजला मौजूद दिखे।

By Jagran NewsEdited By: Monu Kumar JhaUpdated: Thu, 19 Oct 2023 05:34 PM (IST)
Hero Image
नितिन गडकरी ने श्री हरिमंदिर साहिब के किये दर्शन

जागरण संवाददाता,अमृतसर। Nitin Gadkari Visit In Punjab: केंद्रीय सड़क परिवह और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक स्थल श्री हरिमंदिर साहिब (Sri Harmandir Sahib) पहुंचे। वहां दर्शन के बाद नितिन गडकरी ने अटारी सीमा (Attari Border) पर स्थापित 418 फीट ऊंचे तिरंगे का उद्घाटन किया।

बता दें इस मौके पर गडकरी के साथ मंत्री कुलदीप धारीवाल, हरभजन सिंह ईटीओ और सांसद गुरजीत औजला साथ दिखे। अटारी सीमा पर फहराए जाने वाले ध्वज पर 305 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। यह ध्वज स्वर्ण जयंती द्वार के सामने स्थापित किया गया है।

इससे पूर्व कर्नाटक (Karnataka News) में देश का सबसे ऊंचा झंडा आसमान में लहर रहा है। अटारी सीमा पर ध्वजारोहण के बाद यह देश का सबसे ऊंचा तिरंगा हो गया। बता दें केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली-कटड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण भी किया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भारत-पाकिस्तान विभाजन (India-Pakistan partition) के दौरान तीन-तीन नदियां दोनों देशों के हिस्से आईं।

यह भी पढ़ें: खुशखबरी! PGI चंडीगढ़ में निकली बंपर भर्ती, 147 पदों पर निकली वैंकेसी; जानें आवेदन से लेकर रिजल्ट तक पूरा शेड्यूल

दिल्ली-कटड़ा एकसप्रेस वे प्रोजेक्ट का किया निरीक्षण

हालांकि भारत की नदियों का पानी आज भी पाकिस्तान को मिल रहा है। अगर इस जल को हरियाणा व राजस्थान को दे दिया जाए तो विवाद समाप्त हो सकता है। नितिन गडकरी ने दिल्ली-कटड़ा एकसप्रेस वे (Delhi-Katra Expressway) प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इसी प्रोजेक्ट के अंतर्गत ब्यास नदी पर पुल बनाया जा रहा है। गडकरी ने पंजाब सरकार (Punjab Government) को सीख दी कि हमेशा भविष्य को देखते हुए योजनाएं तैयार करें।

पराली जलाने वाले किसानों से कहा इससे तैयार हो सकता है इथेनॉल 

उन्होंने कहा पंजाब के किसान आज भी पराली जला रहे हैं। इस पराली से इथेनॉल (ethanol from stubble) तैयार हो सकता है। नितिन गडकरी के साथ मुख्यमंत्री भगवंत मान, कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह व लोकसभा सदस्य गुरजीत सिंह औजला भी थे। गडकरी ने मुख्यमंत्री को इलेक्ट्रिसिटी आधारित ट्रांजिट वे के बारे में बताया।

पंद्रह हजार करोड़ का प्रोजेक्ट देने का वायदा

उन्होंने कहा कि यह हाइवे के बीचों-बीच बन सकता है, जिससे अमृतसर से दिल्ली का सफर महज चालीस मिनट में संभव हो सके। पंजाब सरकार इस पर विचार करे। गडकरी ने पंद्रह हजार करोड़ के प्रोजेक्ट पंजाब को देने का वायदा किया। साथ ही कहा कि जैसे ही पंजाब सरकार भूमि अधिग्रहण की दिशा में काम शुरू कर देगी, केंद्र सरकार फंड जारी करेगी।

यह भी पढ़ें: अमृतसर से हैदराबाद जाना आसान, 3 घंटे में ही पूरी होगी यात्रा; एयर इंडिया एक्सप्रेस ने शुरू की डायरेक्ट फ्लाइट