Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

एनआरएमयू ने रैली कर शिकागो के बलिदानियों को किया याद

एनआरएमयू की ओर से रेलवे कालोनी नंबर तीन माल गोदाम के बाहर कामरेड लखबीर सिंह की अगुवाई में मजदूर दिवस मनाया गया।

By JagranEdited By: Updated: Sun, 01 May 2022 11:36 PM (IST)
Hero Image
एनआरएमयू ने रैली कर शिकागो के बलिदानियों को किया याद

जागरण संवाददाता, अमृतसर: नार्दर्न रेलवे मेन्स यूनियन (एनआरएमयू) की ओर से रेलवे कालोनी नंबर तीन माल गोदाम के बाहर कामरेड लखबीर सिंह की अगुवाई में मजदूर दिवस मनाया गया। इस मौके रैली भी की गई। सबसे पहले यूनियन दफ्तर में झंडा फहराया गया। इस अवसर पर कामरेड ईश देवगण चेयरमैन कोआर्डिनेशन कमेटी एनआरएमयू ने पहली मई के इतिहास के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एक मई 1886 को अमेरिका के शहर शिकागो में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए हजारों मजदूर बलिदान हो गए थे। उनकी याद में हर साल दुनिया में मजदूर दिवस के तौर पर मनाया जाता है। उन्होंने इस अवसर पर सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों की आलोचना की।

कामरेड विवेक महाजन ने कहा कि हमें बलिदानियों को हमेशा याद करना चाहिए। एनआरएमयू का इतिहास कुर्बानियों से भरा है जब भी रेलवे कर्मचारियों पर कोई मुसीबत आई है सिर्फ एनआरएमयू ने ही उनका साथ दिया है और उनकी हर समस्या का समाधान करने का प्रयास किया है। उन्होंने खास तौर युवा साथियों से अपील की वह यूनियन के कार्यक्रम में हमेशा भाग लिया करे। इस मीटिग को कामरेड जेम्स मैसी, राजेश छेरहटा, कवल जीत भट्टी, मनफूल सिंह, हर अमृत पाल सिंह, अरविदर सिंह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर रेल कर्मचारी मौजूद रहे। टेक्निकल सर्विसेज यूनियन व एमएसयू ने मजदूर दिवस मनाया

जंडियाला गुरु में पावरकाम की सब डिवीजन बंडाला की टेक्निकल सर्विसेज यूनियन व एमएसयू की तरफ से मजदूर दिवस मनाया गया। यूनियन प्रधान मनोज कुमार ने मजदूर दिवस की महत्ता के बारे में विस्तार से बताया। डिवीजन प्रधान जैमल सिंह ने कहा कि मजदूर अपना खून पसीना एक करते हुए देश और समाज की उन्नति में अपना अहम योगदान डालते हैं। लेकिन फिर भी मजदूरों के साथ भेदभाव किया जाता है। इस अवसर पर मेजर सिंह, मनजिदर सिंह, गुरदेव सिंह, चरनकंवल सिंह, शिवराज सिंह, वरिदर सिंह, रघुबीर सिंह, सुखविदर सिंह, हरप्रीत सिंह, लखबीर सिंह, गुरनाम सिंह, बलदीप सिंह, कवल प्रकाश, सतनाम सिंह, गुरलाल सिंह, सुखजिदर सिंह, दिलबाग सिंह, करनैल सिंह मौजूद थे।