Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

अपने 'सांवरिया' से मिली 'जावरिया'...प्यार ने नहीं देखी सरहद, पढ़ें पाकिस्तानी दुल्हन की प्रेम कहानी; कैसे परवान चढ़ा इश्क

Javeria Khanum and Sameer Khan Marriage पाकिस्तान की जावरिया खानम भारत की बहू बनेगी। पाकिस्तान से भारत पहुंची जावरिया खानम को रिसीव करने अटारी सीमा पर उनके होने वाले पति समीर खान पहुंचे। साढ़े पांच साल बाद जावरिया को वीजा मिला है। वह 45 दिन के वीजा पर आई है और जनवरी माह के प्रथम सप्ताह में वह और समीर कोलकता में शादी करेंगे।

By Nitin DhimanEdited By: Preeti GuptaUpdated: Wed, 06 Dec 2023 03:50 PM (IST)
Hero Image
Pakistani woman Javeria Khanum: अपने 'सांवरिया' से मिली 'जावरिया'

नितिन धीमान, अमृतसर।  Pakistani woman Javeria Khanum: पाकिस्तान की जावरिया खानम भारत की बहू बनेगी। पाकिस्तान से भारत पहुंची जावरिया खानम (Javeria Khanum) को रिसीव करने अटारी सीमा पर उनके होने वाले पति समीर खान (Sameer Khan) पहुंचे। जैसे ही अटारी सीमा पर जावरिया की झलक दिखी, समीर खान व उनके स्वजनों ने हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया।

ढोल बजाकर जावरिया का किया स्वागत

कस्टम की औपचारिकता पूरी होने के बाद जावरिया इस पार आई। इस दौरान समीर व जावरिया एक दूसरे को देखकर बेहद खुश नजर आए। समीर के साथ आए ढोलियों ने ढोल बजाकर जावरिया का स्वागत किया। समीर के पिता अहमद कमाल खान युसुफजई ने भी बहू का जोरदार स्वागत किया।

साढ़ें पांच साल बाद पूरी होगी दोनों की मुराद

अटारी सीमा पर जावरिया चहकती हुई दिखाई दीं। साढ़े पांच वर्षों बाद पूरी होने जा रही मुराद की खुशी उनके चेहरे पर स्पष्ट झलक रही थी। अटारी सीमा से बाहर निकलते ही इस जोड़े का लोगों ने भी स्वागत किया। इक—दूजे का हाथ पकड़कर दोनों बेहद खुश नजर आए।

45 दिन के वीजा पर भारत पहुंची जावरिया

जावरिया ने कहा कि यकीन नहीं हो रहा कि मैं यहां आ गई। साढ़े पांच साल बाद मुझे वीजा मिला। अब 45 दिन के वीजा पर आई हूं और जनवरी माह के प्रथम सप्ताह में और समीर कोलकता में शादी करेंगे। मेरी दुआ कबूल हो गई। पाकिस्तान में भी मेरा सारा परिवार खुश है।

विवाह के बंधन में बंधेंगे जावरिया और समीर

समीर (Sameer Khan and Javeria Khanum love story)  ने कहा कि जावरिया से मिलकर मेरा सपना पूरा हो गया। लंबे इंतजार के बाद हम विवाह बंधन में बंध रहे हैं। इतना कहकर यह जोड़ा अटारी सीमा से निकलकर कार पर सवार होकर श्री गुरु रामदास अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचा और विमान से कोलकता के लिए रवाना हुआ।

सीमा हैदर पर क्या बोला समीर? 

समीर ने कहा कि कोलकता पहुंचकर शादी की तैयारियां करनी हैं। सीमा हैदर (Seema Haider) पर पूछे गए सवाल पर समीर ने कहा कि जिस प्रकार वह भारत आई वह गलत था। भारत सरकार वीजा देती है। थोड़ा इंतजार करन पड़ता है। हमने सब्र किया, जिसका फल मिले। भारत सरकार के हम शुक्रगुजार हैं। वहीं जावरिया ने कहा कि मुझे हिंदुस्तान बहुत पसंद है। मैं यहां आना चाहती थी, पर मालूम नहीं था कि यहां एक अटूट रिश्ता कायम होगा।

वीजा नहीं मिला तो थाइलैंड व दुबई में मिलते थे जावरिया—समीर

पांच साल की मोहब्बत को सरहद की दूरियां भी नहीं रोक सकीं। जावरिया को वीजा नहीं मिला तो वह और समीर दुबई और थाइलैंड पहुंच जाते। इन दोनों देशों में वीजा शर्त नहीं है। यहां कुछ दिन साथ रहकर फिर अपने अपने वतन लौट जाते। जावरिया ने कहा कि मेरे सभी स्वजन तो शादी में शामिल नहीं हो सकेंगे, पर सभी बहुत खुश हैं।

बस एक नजर उसको देखा ...

जावरिया खानम पाकिस्तान के कराची के रहने वाले अजमत इस्माइल खान की 21 वर्षीय बेटी है। इस्माइल खान के रिश्तेदार कोलकता में रहते हैं। कुछ वर्ष पूर्व समीर के स्वजनों ने उसे पाकिस्तान में रह रहे रिश्तेदारों की तस्वीरें दिखाई थीं। एक तस्वीर में जावरिया खान भी थी।

एक ही नजर में दिल दे बैठा समीर

बस समीर एक नजर में ही उसे दिल दे बैठा और शादी का प्रस्ताव भेजने को कहा। स्वजनों ने पाकिस्तान में इस्माइल से बात की। उन्होंने जावरिया से पूछकर हामी भर दी। 2018 में जावरिया को समीर से सगाई के लिए वीजा मिला था। सगाई के बाद वह पाकिस्तान लौट गई।

 यह भी पढ़ें-  खुशी! पाकिस्तान की बेटी 'जावरिया खानम' बहू बनने के लिए पहुंची भारत, जनवरी के पहले सप्ताह में करेंगी शादी

दो बार रद हुआ था जावरिया का वीजा

कुछ समय बाद जावरिया ने पुन: वीजा के लिए आवेदन किया, लेकिन दो बार यह किसी न किसी कारण से रद हुआ। ऐसे में पंजाब के कादियां में रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता मकबूल अहमद को इस रिश्ते के बारे में पता चला। मकबूल अहमद ने जावरिया को वीजा दिलाने का प्रयास किया। तीसरी बार उसे 45 दिन का वीजा मिल गया।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी दुल्हनिया को भारत सरकार ने दिया 45 दिन का वीजा, वाघा के रास्ते आज पहुंचेगी ससुराल