Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

भारतीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF ने ढेर किया पाकिस्तानी नागरिक; जेब से पता है क्या निकला?

पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक घुसपैठिये को सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने ढेर कर दिया। घुसपैठिये को बार-बार रुकने का इशारा करने के बाद भी वह नहीं माना जिसके बाद जवानों ने गोली चला दी। तलाशी के दौरान उसके पास से 270 रुपये पाकिस्तानी करंसी बरामद हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Nitin Dhiman Edited By: Nitish Kumar Kushwaha Updated: Tue, 17 Sep 2024 03:58 PM (IST)
Hero Image
पाकिस्तानी घुसपैठिये को BSF ने किया ढेर।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। सीमा सुरक्षा बल ने पाकिस्तान की ओर से भारत में अवैध तरीके से प्रवेश कर रहे एक घुसपैठिये को मार गिराया। बल के जवानों ने घुसपैठिये को बार बार रुकने का इशारा किया, पर वह नहीं माना। अंतत: जवानों ने गोली चला दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

दरअसल, गांव रतन खुर्द फेंसिंग के नजदीक सोमवार की रात लगभग सवा नौ बजे यह घुसपैठिये इस पार आने का प्रयास कर रहा था। जवानों ने जब उसे देखा तो रुकने का इशारा किया, पर वह नहीं माना। जवानों ने उसे चेतावनी भी दी, पर वह लगातार इस ओर बढ़ता रहा।

इसके बाद जवानों ने उस पर गोली चला दी। घुसपैठिये की मौके पर मौत हो गई। तलाशी के दौरान उससे 270 रुपये पाकिस्तानी करंसी बरामद हुई है। सीमा सुरक्षा बल ने शव को थाना घरिंडा पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। अभी तक घुसपैठिये की पहचान नहीं हो पाई है और वह किस मकसद से इस पार आने का प्रयास कर रहा था यह भी पहेली है। बहरहाल, सीमा सुरक्षा बल व पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।