Move to Jagran APP

Punjab News: 'बहुओं के साथ करता है अश्लील हरकतें, ससुर से बचाओ', महिला ने पुलिस से लगाई गुहार

Punjab News महिला ने पुलिस से गुहार लगाते हुए कहा कि जब ससुर की हरकतों का विरोध किया तो उसे घर से निकाल दिया। पति भी हमारी बात मानने को राजी नहीं है। उसे बताया तो वह हमसे झगड़ा करने लग गया। मैं तब से मायके में ही रह रही हैं। पति भी लेने नहीं आया। उन्होंने कहा कि ससुर मेरा घर बसने नहीं दे रहा है।

By naveen rajput Edited By: Sushil Kumar Updated: Sun, 14 Jul 2024 08:38 PM (IST)
Hero Image
Punjab News: ससुर करता है बहुओं के साथ अश्लील हरकत, पुलिस से लगाई गुहार।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। कश्मीर एवेन्यू की सुजाता ने अपने ससुर विनय गांधी पर उसका घर नहीं बसने देने का आरोप लगाया है। सुजाता ने आरोप लगाया कि अश्लील हरकतों का विरोध करने पर उसे ही नहीं, बल्कि उसकी जेठानी को भी आरोपित ने घर से निकाल दिया था।

हालांकि, इस बाबत जेठानी ज्योत्सना ने दिल्ली के थाना मोर्या इंक्लेव में ससुर विनय कुमार गांधी, जेठ विपुल गांधी पर दहेज प्रताड़ना और अश्लील हरकतें करने के आरोप में केस दर्ज करवा चुकी है। सुजाता ने आरोप लगाया कि ससुर विनय गांधी की सरकार में इतनी पहुंच है कि उसके द्वारा महिला थाने में की गई शिकायत पर वह कभी थाने नहीं आए।

ससुरालियों के खिलाफ दर्ज हो चुकी है FIR

हालांकि, पुलिस ने उनकी शिकायत पर दहेज प्रताड़ना के आरोप में 29 जून को केस तो दर्ज कर दिया। लेकिन ससुर द्वारा छेड़छाड़ के आरोप को पुलिस ने नजरअंदाज कर दिया। सुजाता ने एफआईआर में जेठ विपुल का नाम शामिल करने और ससुर पर छेड़छाड़ की धारा शामिल करने के लिए सीपी रंजीत सिंह को शिकायत देकर इंसाफ की गुहार लगाई है।

सुजाता ने बताया कि सुसरालियों के खिलाफ दिल्ली में दो और अमृतसर में उसके द्वारा एक एफआईआर दर्ज हो चुकी है।

ससुर की नीयत ठीक नहीं

सुजाता ने बताया कि वह निजी सेक्टर में नौकरी करती हैं। 5 दिसंबर 2018 को उनकी शादी रेस कोर्स रोड निवासी विक्रन गांधी के साथ शादी हुई थी। विक्रन एचडीएफसी बैंक में बतौर रिलेशनशिप मैनेजर के रूप में काम करते हैं। शादी में मायके वालों ने हैसियत से बढ़कर दहेज दिया था।

लेकिन शादी के बाद ससुराल में ससुर की नीयत ठीक नहीं थी। सुजाता ने आरोप लगाया कि कुछ महीने बाद ही ससुर उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए दहेज की मांग शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें- Punjab News: 'कोई सेवक कुछ कहता है तो उसका कहना मानें', श्री हरिमंदिर साहिब में फोटो-वीडियोग्राफी को लेकर हुई बैठक

विरोध करने पर कर दी पिटाई

जब विरोध किया तो घर में झगड़े आरंभ हो गए। पति को इस बाबत बताया गया तो वह मानने को तैयार नहीं था। पिछले साल 26 मई को जब उसने विरोध किया तो ससुर विनय कुमार गांधी, जेठ विपुल गांधी, सास विनय गांधी और पति विक्रन गांधी ने उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। तब से वह अपने मायके घर में ही रह रही है।

अधूरी FIR से पीड़िता नाखुश

सुजाता ने बताया कि ससुराल से निकाले जाने पर उसने काफी समय इंतजार किया। जब उसे पति उसे लेने नहीं आया तो उसने महिला थाने में शिकायत देकर इंसाफ की गुहार लगाई। लेकिन ससुराल परिवार की तरफ से एक बार भी ससुर थाने नहीं आया।

सुजाता ने आरोप लगाया कि ससुर ने पुलिस को मैनेज कर लिया और खुद (ससुर) पर छेड़छाड़ की कार्रवाई होने से बच गया। पीड़िता ने लाखों रुपये दहेज में दिए गए सामान की बरामद कराने की भी मांग की है।

आरोप बेबुनियाद- विनय गांधी

यह भी पढ़ें- Punjab News: 'हां! मैंने ही चलवाई गोली, जो करना है कर लो', विधायक का ऑडियो वायरल; चार लोगों की हुई थी मौत

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।